कनाडा में भारतीयों को PR स्टेटस पाने का मौका, कार्नी सरकार ने स्थायी निवास के लिए भेजा न्योता, जानें इस बार का CRS स्कोर
Updated on
04-09-2025 03:29 PM
ओटावा: कनाडा में स्थायी निवास के लिए इंतजार कर रहे भारतीयों के लिए एक बार फिर मौका गया है। कनाडा ने सितम्बर महीने के पहले एक्सप्रेस एंट्री ड्रॉ के तहत स्थायी निवास के लिए अप्लाई करने के लिए चुने गए विदेशियों को आमंत्रण भेजा है। इमिग्रेशन, रिफ्यूजी एंड सिटिजेनशिप कनाडा (IRCC) ने 2 सितम्बर को विदेशी नागरिकों को स्थायी निवास के लिए 249 निमंत्रण भेजे हैं। एक्सप्रेस एंट्री सिस्टम ड्रॉ के तहत भेजे गए निमंत्रण में सबसे कम रैंक वाले उम्मीदवार को 772 का CRS स्कोर मिला है।
फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, स्थायी निवास के लिए आमंत्रित होने की खातिर 249 या उसके ऊपर की रैंक में होना जरूरी होगा। अगर एक से अधिक अभ्यर्थियों का स्कोर सबसे कम है, तो कट-ऑफ उनके एक्सप्रेस एंट्री प्रोफाइल जमा करने की तारीख और समय के आधार पर तय होगा।
अगस्त से 28 अंकों की गिरावट
इसके पहले प्रांतीय नामांकित कार्यक्रम (PNP) के तहत पिछला ड्रॉ 18 अगस्त 2025 को आयोजित किया गया. जिसमें पहले 192 विदेशी नागरिकों को एक्सप्रेस एंट्री आमंत्रण जारी किए गए थे। 18 अगस्त को जारी ड्रॉ में सबसे कम रैंक वाले उम्मीदवार को 800 CRS स्कोर हासिल हुआ था। इस बार के CRS कट-ऑफ में 28 अंको की गिरावट आई है, जो 772 अंक पर है।
क्या है कनाडा का प्रांतीय नामांकित कार्यक्रम?
प्रांतीय नामांकित कार्यक्रम (PNP) के तहत कनाडा में रहने के इच्छुक विदेशी नागरिक देश में स्थायी निवासी का दर्जा पाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह प्रोग्राम लोगों को एक खास क्षेत्र में रहने, निवास करने और काम करने की अनुमति देता है। स्थायी निवासी को कनाडा में PR स्टेटस दिया जाता है, लेकिन वह कनाडा का नागरिक नहीं होता है। पीआर स्टेटस वाले आमतौर पर दूसरे देश के नागरिक होते हैं, लेकिन इनमें ऐसे लोग भी हो सकते हैं जो किसी देश के नहीं है। पीएनपी कार्यक्रम प्रांतों और क्षेत्रों को स्थायी निवास के लिए आप्रवासियों का चयन करने की अनुमति देता है।
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…