ऑस्ट्रेलिया-दिल्ली की फ्लाइट में भारतीय महिला की मौत:4 साल बाद देश लौट रही थी, परिवार की मदद के लिए दोस्तों ने 31 लाख जुटाए

Updated on 03-07-2024 02:14 PM

ऑस्ट्रेलिया से दिल्ली आ रही भारतीय महिला की फ्लाइट में मौत हो गई। महिला की पहचान 24 साल की मनप्रीत कौर के तौर पर हुई है। वो 4 साल बाद अपने घर लौटने के लिए रवाना हो रही थी। फ्लाइट में चढ़ने के कुछ ही मिनट में मनप्रीत की मौत हो गई।

मनप्रीत के दोस्त गुरदीप ग्रेवाल ने बताया कि वह मेलबर्न एयरपोर्ट पहुंचने से पहले ही बीमार थी। जब उसने क्वांटास इंटरनेशनल फ्लाइट में सीट बेल्ट बांधने की कोशिश की तो इसी दौरान वह गिर गई और उसकी मौत हो गई।

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि मनप्रीत को TB की बीमारी थी, जिसने फेफड़ों को कमजोर कर दिया था। उसको बचाने के लिए केबिन क्रू और इमरजेंसी टीम ने बहुत कोशिश की। मनप्रीत पहली बार मार्च 2020 में ऑस्ट्रेलिया गई थी।

दोस्तों ने मदद के लिए डोनेशन कैंपेन चलाया
मनप्रीत कौर के दोस्तों ने परिवार वालों की मदद के लिए डोनेशन कैंपेन चलाई है। 5 दिन में 971 लोगों ने 31 लाख रुपए दिए हैं। मनप्रीत की रूम मेट ने बताया कि वह आस्ट्रेलिया में शेफ बनने की पढ़ाई कर रही थी।

मनप्रीत अपनी पढ़ाई का खर्च उठाने के लिए फाइनेंस कंपनी ऑस्ट्रेलिया पोस्ट में काम करती थी। क्वांटास इंटरनेशनल फ्लाइट ने मामले पर खेद जताया और कहा कि हमारी संवेदनाएं मनप्रीत के परिवार और प्रियजनों के साथ हैं। विक्टोरिया पुलिस अब मामले की जांच कर रही है और मनप्रीत के परिवार वालों को अपनी रिपोर्ट भेजने वाली है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
 14 March 2026
तेहरान/नई दिल्‍ली: भारत में तेल और गैस की भारी किल्‍लत के बीच ईरान ने बड़ी राहत दी है। ईरान ने कहा है कि वह स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय…
 14 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
 14 March 2026
ढाका: बांग्‍लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
Advt.