भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा दूसरे टी-20 से पहले चोटिल

Updated on 25-01-2025 01:57 PM

भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 मैच से पहले चोटिल हो गए हैं। शुक्रवार को प्री-मैच प्रैक्टिस के दौरान उनका बायां टखना मुड़ गया। वे फील्डिंग ड्रिल कर रहे थे। चोट लगने के बाद फिजियों आए और उन्हें मैदान से बाहर ले गए। उनका अगले मैच में खेलना मुश्किल है।

24 साल के अभिषेक ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले मुकाबले में 79 रन की मैच जिताऊ पारी खेली थी। उस पारी में अभिषेक ने 8 छक्के लगाए थे। भारतीय टीम ने वह मुकाबला 7 विकेट से जीता था। भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार को चेन्नई में खेला जाएगा।

फिजियोथेरेपिस्ट ने अभिषेक की जांच की 

भारतीय टीम ने चेन्नई में खेले जाने वाले दूसरे टी-20 मैच से पहले 24 जनवरी को एमए चिदंबरम स्टेडियम में शाम के समय नेट प्रैक्टिस की। न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार अभिषेक शर्मा फील्डिंग की प्रैक्टिस में कैच पकड़ने के दौरान टखने में चोट आई है।

चोटिल होने के बाद ग्राउंड पर ही टीम के फिजियोथेरेपिस्ट ने अभिषेक की जांच की। पवेलियन लौटते समय उन्हें थोड़ा लंगड़ाते हुए देखा गया। उन्होंने नेट्स पर भी बल्लेबाजी भी नहीं की। बाद में, 24 वर्षीय अभिषेक ने ड्रेसिंग रूम में फिजियो के साथ आधे घंटे से ज्यादा समय बिताया।

अभिषेक की जगह सुंदर-जुरेल में से एक को मौका

सीरीज में 1-0 से आगे चल रही भारतीय टीम के ओपनर अभिषेक कल शुरू हो रहे मुकाबले से बाहर होते हैं, तो तिलक वर्मा विकेटकीपर संजू सैमसन के साथ ओपनिंग करने आ सकते हैं। अभिषेक की जगह टीम वाशिंगटन सुंदर या ध्रुव जुरेल को मौका दे सकती है।

कोलकाता टी-20 में अभिषेक ने 8 छक्के लगाए 

भारत ने पहले टी-20 में इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया था। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में इंग्लैंड ने पहले बैटिंग की। टीम 132 रन ही बना सकी। भारत ने 12.5 ओवर में ही 3 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया।

भारत से अभिषेक शर्मा ने 34 बॉल पर 79 रन की पारी खेली। उन्होंने 8 छक्के भी लगाए। वरुण चक्रवर्ती ने 3 विकेट लिए, वे प्लेयर ऑफ द मैच भी रहे। अर्शदीप सिंह, हार्दिक पंड्या और अक्षर पटेल को 2-2 विकेट मिले। इंग्लैंड से जोस बटलर ने 68 रन बनाए, जोफ्रा आर्चर को 2 विकेट मिले।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.