शुभमन गिल-गौतम गंभीर को भारतीय दिग्गज की एडवाइस, पहले टेस्ट में ध्रुव जुरेल के लिए इस खिलाड़ी की चढ़ानी होगी 'बली'

Updated on 10-11-2025 01:01 PM
नई दिल्ली: भारत के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल इस वक्त गजब फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ दूसरे अनौपचारिक टेस्ट में शानदार बैटिंग की और दोनों पारियों में शतक जड़ा। ऋषभ पंत के इंजरी के बाद वापसी आने से उनकी जगह संकट में हैं क्योंकि पंत फर्स्ट चॉइस विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। हालांकि, जिस तरह की फॉर्म में जुरेल हैं उनको भारतीय टीम प्लेइंग 11 से बाहर भी नहीं करना चाहेगी और उनको नजरअंदाज भी नहीं कर सकती।

अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता में होने वाले पहले टेस्ट के लिए भारत के पूर्व खिलाड़ी और मौजूदा कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बताया है कि भारत ध्रुव जुरेल को खिलाने के लिए किसे ड्रॉप कर सकता है।

आकाश चोपड़ा ने दिया बड़ा बयान

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'स्क्वाड में ध्रुव जुरेल और ऋषभ पंत दोनों हैं। ऋषभ पंत खेलेंगे। वह उपकप्तान हैं। वह खेलने वाले हैं और उन्हें खेलना भी चाहिए। लेकिन मुझे लगता है कि ध्रुव जुरेल को भी खेलना चाहिए। उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह मिलनी चाहिए। सवाल यह होगा कि क्या आप साई सुदर्शन को टॉप ऑर्डर से हटाएंगे या नितीश कुमार रेड्डी को लोवर ऑर्डर से।'उन्होंने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि साई सुदर्शन को नंबर 3 पर खेलने देना चाहिए। आपने नितीश कुमार रेड्डी से उनका काम अभी तक ठीक से नहीं कराया है। इसलिए आप उन्हें हटाकर ध्रुव जुरेल को वहाँ रख सकते हैं।' बता दें कि रिपोर्ट्स भी ऐसी ही सामने आ रही हैं कि ध्रुव जुरेल को नीतीश कुमार रेड्डी की जगह ही खेलने का मौका मिलेगा। जुरेल के पास काफी ज्याद प्रतिभा है। लेकिन, ऋषभ पंत के पहली पसंद होने की वजह से उनको ज्यादा मौका नहीं मिलता। अब तक जुरेल ने भारत के लिए अपने करियर में 7 टेस्ट खेले हैं और 430 रन बनाए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 March 2026
बॉलीवुड के फैंस के लिए एक और चौंकाने वाली खबर आई है। अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से संन्‍यास लेने के फैसले पर जहां अभी तक फैंस को यकीन नहीं…
 16 March 2026
'बिग बॉस 19' की तान्या मित्तल इस बार अपनी साड़ी की वजह से लोगों के निशाने पर हैं। अक्सर साड़ी वाले अटायर में तारीफें बटोरने वालीं तान्या इस बार एक…
 16 March 2026
98वें एकेडमी अवॉर्ड्स समारोह में लॉस एंजेलिस के प्रतिष्ठित डॉल्बी थिएटर में दुनिया भर के कलाकारों की मेहनत और प्रतिभा को सम्मानित किया गया। इस समारोह में 16 नॉमिनेशंस के…
 16 March 2026
मशहूर निर्देशक डेविड धवन ने लंबे समय के बाद फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' से निर्देशन में वापसी की है। रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा फिल्म में वरुण धवन के साथ…
 16 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान टीम ने मैच रेफरी नीयामुर राशिद से तीसरे वनडे के आखिरी ओवर में बांग्लादेश के विवादित रिव्यू लेने पर शिकायत की है। यह मामला तब हुआ जब ऑन…
 16 March 2026
नई दिल्ली: सिर्फ 14 साल की उम्र में अंडर-19 विश्व कप जीतने वाले वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया था। इस साल…
 16 March 2026
नई दिल्ली: 2026 के एडिशन का फाइनलिस्सिमा स्पेन और अर्जेंटीना के बीच होने वाला था। हालांकि मिडल ईस्ट में चल रहे युद्ध के चलते इसे कैंसिल कर दिया गया है। स्पेन…
 16 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने रविवार को नई दिल्ली में नमन अवॉर्ड्स समारोह का आयोजन किया था। भारतीय क्रिकेटरों को सम्मानित करने के लिए आयोजित होने वाला यह वार्षिक…
 16 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में शुमार और 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के नायक सरफराज अहमद ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। उनके इस फैसले ने न…
Advt.