भारतीय क्रिकेटर सरफराज के भाई मुशीर खान का एक्सीडेंट:कार से आजमगढ़ से लखनऊ आते वक्त हादसा, ईरानी कप नहीं खेल पाएंगे

Updated on 28-09-2024 01:04 PM

भारतीय क्रिकेटर सरफराज खान के भाई मुशीर खान का एक्सीडेंट हो गया है। वे शुक्रवार शाम को अपने पिता नौशाद खान के साथ आजमगढ़ से फर्च्यूनर कार में सवार होकर ईरानी कप में हिस्सा लेने के लिए लखनऊ जा रहे थे। उनकी कार पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एक डिवाइडर से टकराकर पलट गई। सभी घायलों को लखनऊ के वेदांता अस्पताल में एडमिट कराया गया है। मुशीर की गर्दन के पास चोट आई है। ऐसे में उन्हें कम से कम 16 हफ्ते क्रिकेट से दूर रहना होगा।

ईरानी कप का मैच नहीं खेल सकेंगे, एक अक्टूबर से लखनऊ में मुकाबला मुशीर एक अक्टूबर से लखनऊ में होने वाले ईरानी कप में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। उन्हें दलीप ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद रणजी चैंपियन मुंबई की टीम में चुना गया था। मुशीर ने दलीप ट्रॉफी 2024 के 3 मुकाबलों में एक शतक के सहारे 181 रन बनाए हैं। इस प्रदर्शन के दम पर उन्हें मुंबई की टीम में चुना गया था। मुशीर के भाई सरफराज खान बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.