चीन नहीं भारत था प्राचीन रोमन साम्राज्य का सबसे बड़ा ट्रेड पार्टनर, भारतीय व्यापार से होती थी रोम की एक तिहाई कमाई, खुलासा

Updated on 20-10-2024 01:14 PM
काहिरा: साल 2022 में पुरातत्वविदों की एक टीम लाल सागर के तट पर स्थित बेरेनिके में मिस्र की प्राचीन देवी आइसिस के एक नए खोजे गए मंदिर की खुदाई कर रही थी। इस दौरान उन्हें हैरान करने वाली चीजें मिलीं। आइसिस मंदिर के भंडार कक्ष की खोज के दौरान जो खास चीजें मिलीं, उनमें बुद्ध का सिर और धड़ भी शामिल था। अफगानिस्तान के पश्चिम में पाये जाने वाले यह पहले बुद्ध थे। बेरेनिके में बुद्ध की मूर्ति का मिलना अपने आप में खास था, क्योंकि रोमन साम्राज्य की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए ये जगह एक लैंडिंग पॉइंट थी।

रोम और भारत में व्यापार


आइसिस मंदिर के भंडारों में एक पत्थर का स्मारक भी मिला है, जो आरंभिक हिंदू देवताओं की त्रिमूर्ति को समर्पित है। इन पुरातात्विक खोजों से भारतीय उपमहाद्वीप और दुनिया के बीच संबंधों के बारे में मान्यताओं को लेकर क्रांतिकारी संशोधन हो रहा है। उदाहरण के लिए एक अनुमान है कि रोमन साम्राज्य के पूरे राजस्व का एक तिहाई हिस्सा प्राचीन भारत के साथ होने वाले व्यापार से हासिल कर से मिलता था।

नई खोजों और पुरातात्विक साक्ष्यों से जो पता चलता है उसने पुरानी मान्यताओं के बारे में इतिहासकारों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। ये आश्चर्यजनक आंकड़े पपीरस के दस्तावेज से पाए गए हैं, जो प्राचीन मिस्र के कूड़े के ढेर में पाए गए थे। इन दस्तावेजों को वियना में रखा गया है। इसमें एक ऐसा दस्तावेज है, जिसमें एक माल के बारे में जानकारी दी गई है, जिसे भारत से बेरेनिके भेजा गया था।

आसमान छू रही थी भारतीय सामान की कीमत


इस माल को हर्मापोलन जहाज से लाल सागर के तट के लिए रवाना किया था, लेकिन जिस चीज ने इतिहासकारों को सबसे ज्यादा आकर्षित किया, वह इस सामान की कीमत थी। निर्यात में लगभग चार टन हाथीदांत शामिल था,जिसकी कीमत 70 लाख सेस्टर्स थी। यह कितनी बड़ी रकम थी, इस बात से समझा जा सकता है कि उस समय रोमन सेना में एक सैनिक साल भर में 800 सेस्टर्स कमाता था। रोमन अभिजात वर्ग के सदस्य को सीनेटर पद के लिए खड़े होने के लिए 10 लाख सेस्टर्स की संपत्ति दिखानी पड़ती थी।

चीन नहीं, भारत का था जलवा


चौथी शताब्दी ईसा पूर्व में सिकंदर के आक्रमण के बाद से ही भारत के अविश्वसनीय वैभव और संपदा की पहली रिपोर्ट यूरोप पहुंचनी शुरू हो गई थी। तब से ही यूरोपीय लोग भारत के बारे में कल्पना करते रहे हैं। हेरोडोटस और यूनानी भूगोलविदों ने भारत की अमीरी का वर्णन किया है, जहां कीमती रत्न धूल की तरह जमीन पर बिखरे हुए रहते थे। यह भी कहा जाता है कि यह चीन नहीं, बल्कि भारत था., जो रोमन साम्राज्य का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार था।
यह भी पता चलता है कि जब पहली शताब्दी ईसा पूर्व में लाल सागर के बंदरगाहों के माध्यम से दोनों दुनिया नियमित और सीधे संपर्क में आईं तो रोमन लोग भारतीय वस्तुओ और विलासिता की वस्तुओं के उपभोक्ता बन गए। इसमें दक्षिणी भारत से आने वाले मसाले खास थे। भारतीय व्यापारी इन वस्तुओं के व्यापार से काफी लाभ कमा रहे थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.