चैंपियंस ट्रॉफी की कमेंट्री में भी भारत vs पाकिस्तान... सुरेश रैना-वसीम अकरम सहित ये दिग्गज काट रहे गदर

Updated on 20-02-2025 01:42 PM
मुंबई: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में आज भारत और बांग्लादेश के बीच भिड़ंत है। दुनिया की शीर्ष आठ टीमें हाई वोल्टेज मुकाबलों में यह मुकाबला इसलिए भी खास है, क्योंकि भारतीय टीम आज से अपने मिशन का आगाज कर रही है। मैदान पर जहां विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे धुरंधर बांग्ला टाइगर्स से लोहा लेंगे तो दूसरी ओर, कमेंट्री में भी एक से बढ़कर एक दिग्गज क्रिकेट का लाइव रोमांच दर्शकों तक पहुंचाएंगे। टूर्नामेंट की कमेंट्री 8 अलग-अलग भाषाओं में हो रही है। कमेंट्री बॉक्स में चहेते मिस्टर आईपीएल सुरेश रैना से लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर तक दिखाई दहे हैं।
भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री, पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर, नासिर हुसैन, मैथ्यू हेडन, इयान बिशप, वसीम अकरम, रमीज राजा, साइमन डूल, डेल स्टेन, शॉन पोलक और आरोन फिंच जियोस्टार के अंग्रेजी पैनल में हैं। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के हिंदी कवरेज में सुरेश रैना, हरभजन सिंह, वहाब रियाज, वकार यूनिस, संजय मांजरेकर, अंबाती रायुडू, रॉबिन उथप्पा, मोहम्मद कैफ, पीयूष चावला, संजय बांगर, आकाश चोपड़ा और दीप दासगुप्ता जैसे क्रिकेट के कई दिग्गज शामिल हैं।
इसके अलावा क्षेत्रीय भाषाओं की प्रस्तुति में भारतीय क्रिकेट जगत के कई जाने-माने नाम शामिल होंगे, जैसे हनुमा विहारी, अभिनव मुकुंद, एमएसके प्रसाद, आर. श्रीधर, मुरली विजय, एस बद्रीनाथ, वेंकटेश प्रसाद, सुनील जोशी, केदार जाधव और कई अन्य, जो प्रसारण में बेजोड़ गहराई और विशेषज्ञता लाएंगे। कवरेज को बढ़ाते हुए भारतीय सांकेतिक भाषा फीड और ऑडियो कमेंट्री जियोहॉटस्टार पर वापस आ गई है।

बता दें कि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी को हुई, जिसमें पाकिस्तान को न्यूजीलैंड से हार मिली। रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम इंडिया 20 फरवरी को दोपहर 2:30 बजे दुबई में बांग्लादेश के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। उनके ग्रुप चरण के मुकाबलों में 23 फरवरी को पाकिस्तान के साथ बहुप्रतीक्षित मुकाबला और 2 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच भी शामिल है। टूर्नामेंट का समापन 9 मार्च को फाइनल के साथ होगा।

  • अंग्रेजी कमेंट्री पैनल: रवि शास्त्री, सुनील गावस्कर, नासिर हुसैन, मैथ्यू हेडन, इयान बिशप, वसीम अकरम, रमीज राजा, साइमन डूल, डेल स्टेन, शॉन पोलक और आरोन फिंच
  • हिंदी कमेंट्री पैनल: सुरेश रैना, हरभजन सिंह, संजय मांजरेकर, वकार यूनिस, अंबाती रायडू, रॉबिन उथप्पा, मोहम्मद कैफ, वहाब रियाज, पीयूष चावला, संजय बांगर, आकाश चोपड़ा और दीप दासगुप्ता
  • तमिल कमेंट्री पैनल: अनिरुदा श्रीकांत, अभिनव मुकुंद, के श्रीकांत, मुथुरमन, के वी सत्यनारायणन, मुरली विजय, योमहेश विजयकुमार, एस बद्रीनाथ, श्रीराम एस, सदगोपन रमेश, आर श्रीधर, अश्वथ मुकुंथन
  • तेलुगू कमेंट्री पैनल: हनुमा विहारी, आर श्रीधर, एमएसके प्रसाद, टी सुमन, आशीष रेड्डी, अक्षत रेड्डी, एनसी कौशिक और कल्याण कृष्ण
  • कन्नड़ कमेंट्री पैनल: वेंकटेश प्रसाद, जे सुचित, सुनील जोशी, भरत चिपली, विजय भारद्वाज, पवन देशपांडे, श्रीनिवास मूर्ति और अखिल बालचंद्र
  • भोजपुरी कमेंट्री पैनल: सौरभ कुमार, गुलाम हुसैन, सुमित मिश्रा, सत्यप्रकाश के, आशुतोष अमन, शिवम सिंह और मणि मेराज
  • हरियाणवी कमेंट्री पैनल: मनविंदर बिसला, अनिल चौधरी, विश्वास, कृष्ण शर्मा, सोनू शर्मा और सुमित नरवाल
  • बंगाली कमेंट्री पैनल: श्रीवत्स गोस्वामी, संजीब मुखर्जी, शथिरा जाकिर जेसी, शिलादित्य चटर्जी, गौतम भट्टाचार्य, आरआर कौशिक वरुण और सुभोमोय दास
  • मराठी कमेंट्री पैनल: केदार जाधव, आदित्य तारे, चैतन्य संत और नीलेश नातू

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.