भारत vs इंग्लैंड दूसरा टेस्ट: जो रूट के निशाने पर राहुल द्रविड़ का बड़ा रिकॉर्ड, क्या रोक पाएगा भारत?

Updated on 30-06-2025 03:05 PM
नई दिल्ली: भारत-इंग्लैंड के बीच दो जुलाई से दूसरे टेस्ट मैच की शुरुआत होने जा रही है। यह मुकाबला एजबेस्टन में खेला जाना है, जिसमें जो रूट के पास राहुल द्रविड़ और जैक कैलिस से आगे निकलने का मौका होगा। जो रूट ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में नाबाद अर्धशतक जड़ा था। इस मुकाबले के दौरान उन्होंने कुल 81 रन बनाए। अब अगर जो रूट दूसरे टेस्ट में कुल 202 रन बना लेते हैं, तो टेस्ट फॉर्मेट में सर्वाधिक रन बनाने वालों की लिस्ट में राहुल द्रविड़ और जैक कैलिस से आगे निकल जाएंगे।

राहुल द्रविड़ ने साल 1996 से 2012 के बीच 164 टेस्ट मैच खेले, जिसकी 286 पारियों में 52.31 की औसत के साथ 13,288 रन बनाए। राहुल द्रविड़ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की फेहरिस्त में चौथे पायदान पर हैं। वहीं, तीसरे पायदान पर मौजूद जैक कैलिस साल 1995 से 2013 के बीच 166 टेस्ट की 280 पारियों में 55.37 की औसत के साथ 13,289 रन जड़ चुके हैं। रूट लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं, जिन्होंने साल 2012 से अब तक कुल 154 टेस्ट मुकाबले खेले हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.