इजरायल को मनाए भारत, मिडिल ईस्ट में आएगी शांति... ईरानी राजदूत का बड़ा बयान, कहा- हिजबुल्लाह के समर्थन में नहीं किया हमला

Updated on 05-10-2024 02:08 PM
तेहरान/नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में लगातार संघर्ष बढ़ता जा रहा है। इजरायल हमास के साथ अब लेबनान में हिजबुल्लाह के खिलाफ बमों की बारिश कर रहा है। वहीं ईरान की ओर से हाल ही में इजरायल पर मिसाइलों से हमला किया गया। शुक्रवार को ईरानी सुप्रीम लीडर अली खामेनेई ने इजरायल के खात्मे की बात कहीं। इस बीच भारत में ईरान के राजदूत इराज इलाही ने क्षेत्र में स्थिरता लाने में मदद के लिए भारत से हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने कहा कि भारत को इस मौके का इस्तेमाल इजरायल को मनाने के लिए करना चाहिए, ताकि वह अपनी आक्रामकता को रोके और क्षेत्र में शांति आ सके।
भारत का इजरायल और ईरान दोनों से ही अच्छा संबंध रहा है। पश्चिम एशिया संकट से जुड़े सभी पक्षों से वह तनाव कम करने और बातचीत के जरिए मुद्दों को हल करने का आग्रह कर चुका है। लेबनान के हिजबुल्लाह के खिलाफ इजरायल ने एक नया मोर्चा खोल दिया है। इसके बाद पीएम मोदी ने इजरायली पीएम नेतन्याहू से बातचीत की थी।

NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक ईरानी राजदूत ने कहा, 'अगर इजरायल रुक जाता है तो हम भी रुक जाएंगे।' उन्होंने कहा, 'ईरान युद्ध नहीं चाहता। हम क्षेत्र में शांति चाहते हैं, लेकिन अगर हमारी सुरक्षा प्रभावित होती है तो हमारे पास जवाबी कार्रवाई के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता है।'

हसन नसरल्लाह के लिए नहीं किया हमला

ईरान की ओर से मिसाइल हमले को उन्होंने जवाबी कार्रवाई बताया। उन्होंने कहा कि हमला ईरानी धरती पर हमास प्रमुख इस्माइल हानियेह की हत्या के जवाब में किया गया था। वह हमारे स्टेट गेस्ट थे और हमारे देश में इजरायल की ओर से उनकी हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा, 'हमारे संविधान के मुताबिक हमें ऐसे मुद्दे से जवाबी प्रतिक्रिया के साथ निपटना होगा।'

राजदूत ने यह भी साफ कर दिया कि मिसाइल हमला हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह की हत्या के लिए नहीं था। उन्होंने कहा, 'इजरायल के प्रति हमारी जवाबी कार्रवाई इस्माइल हानिया की हत्या के लिए थी। हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह के लिए नहीं। हिजबुल्लाह अपनी देखभाल खुद कर सकता है।'

ईरानी सुप्रीम लीडर की चेतावनी

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने इजराइल पर अपने देश के हालिया मिसाइल हमले की शुक्रवार को सराहना की और कहा कि जरूरत पड़ी तो यह फिर से ऐसा करने के लिए तैयार है। सरकारी टेलीविजन की खबरों में यह जानकारी दी गई। खामेनेई ने पांच साल में पहली बार, शुक्रवार की नमाज के दौरान नेता के तौर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए मिसाइल हमले को ईरान के सशस्त्र बलों का एक ‘शानदार’ काम करार दिया।
मंगलवार को ईरान ने इजराइल पर कम से कम 180 मिसाइलें दागीं, जो दोनों देशों तथा उनके सहयोगियों के बीच तेजी से बढ़ते हमलों की श्रृंखला में नवीनतम है। इसके साथ ही, पश्चिम एशिया एक क्षेत्रव्यापी युद्ध की कगार पर पहुंच गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
 14 March 2026
तेहरान/नई दिल्‍ली: भारत में तेल और गैस की भारी किल्‍लत के बीच ईरान ने बड़ी राहत दी है। ईरान ने कहा है कि वह स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय…
 14 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
 14 March 2026
ढाका: बांग्‍लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
Advt.