सस्ता कर्ज देकर रूसी हथियारों का बाजार हथिया रहा भारत:ब्राजील-अर्जेंटीना समेत 20 देशों में भेजे डिप्लोमैट

Updated on 17-04-2025 07:22 PM

भारत हथियार खरीदने वाले देशों को सस्ते और लंबे समय तक के कर्ज देने की पेशकश कर रहा है। टारगेट वे देश हैं, जो अब तक रूस से हथियार खरीदते रहे हैं। रूस के यूक्रेन जंग में फंसे होने की वजह से ये देश अब नए विकल्प तलाश रहे हैं। भारत इसका फायदा उठाने की कोशिश कर रहा है। यह दावा रॉयटर्स की रिपोर्ट में भी किया गया है।

भारत, यूक्रेन के बाद दुनिया में सबसे ज्यादा हथियार खरीदने वाला देश है। हालांकि, पिछले कुछ सालों में सरकार हथियारों के निर्यात पर भी जोर दे रही है। इसके लिए भारत एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट बैंक (EXIM Bank) के माध्यम से हथियार खरीदने के लिए कर्ज मुहैया करा रहा है।

रॉयटर्स ने दो सरकारी अधिकारियों के हवाले से बताया है कि सरकार EXIM बैंक की मदद से हथियार खरीदने वाले देशों को कम ब्याज दरों पर और लंबे समय के लिए लोन देने के प्लान पर काम कर रही है। इसका फायदा उन देशों को मिलेगा जो राजनीतिक अस्थिरता या कम क्रेडिट रेटिंग की वजह से महंगे कर्ज नहीं उठा पाते।

भारत ने इसके लिए ब्राजील-अर्जेंटीना समेत 20 देशों में अपने डिप्लोमैट भेजे हैं।

EXIM बैंक के जरिए लोन क्यों बांट रहा भारत?

भारत ने EXIM बैंक के जरिए लोन बांटने का फैसला किया है। दरअसल, भारत के ज्यादातर बैंक हथियारों की बिक्री के लिए लोन देने में आनाकानी करते हैं। खासकर ऐसे देशों के साथ भारतीय बैंक सौदा नहीं करना चाहते जहां राजनीतिक जोखिम ज्यादा है। लिहाजा EXIM को डिजाइन किया गया है।

भारत के एक राजनयिक ने कहा है कि बैंकों की आनाकानी की वजह से भारत को लंबे समय तक अपने प्रतिद्वंद्वियों जैसे फ्रांस, तुर्की और चीन से पीछे होना पड़ा है, क्योंकि ये देश हथियार खरीदने के लिए भारी भरकम लोन भी देते हैं। लिहाजा भारत भी अब लोन देकर हथियार बेचने के बाजार में आ गया है।

भारत ने इस साल जनवरी में ब्राजील में EXIM की एक ब्रांच खोली है। इसके तहत भारत, ब्राजील को मिसाइल बेचने का सौदा कर रहा है। ब्राजील के दो अधिकारियों के मुताबिक भारत, ब्राजील को आकाश मिसाइल बेचने के लिए बातचीत कर रहा है। दो भारतीय सूत्रों ने रॉयटर्स को बताया है कि आकाश मिसाइल सिस्टम बनाने वाली कंपनी ने इस साल साओ पाओलो में दफ्तर खोला है।

रूस-यूक्रेन जंग का भारत को फायदा मिला

फरवरी 2022 में रूस ने यूक्रेन पर हमला किया था। बीते 3 साल के दौरान इस जंग में अमेरिका और रूस दोनों ने अपने हथियार झोंके हैं। ऐसे में इन दोनों देशों पर निर्भर अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका और एशिया के देशों के पास हथियारों की आपूर्ति के लिए विकल्पों की कमी हो गई है।

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक भारत ने मौके को पहचाना और उन देशों से संपर्क बढ़ाया। खास बात यह है कि भारत पश्चिमी और रूसी दोनों तरह के हथियारों का इस्तेमाल करता रहा है। भारत के पास दोनों तरह की हथियार टेक्नोलॉजी का अनुभव है। ऐसे में भारत इन देशों की रक्षा जरूरतों को समझ सकता है।

एक भारतीय अधिकारी ने बताया कि 2022 में रूस के यूक्रेन पर हमले के बाद स्थिति बदल गई। पश्चिमी देशों ने अपने हथियार यूक्रेन भेज दिए और रूस ने अपने हथियार सिर्फ खुद के लिए बनाए। इससे उन देशों को दिक्कत हुई, जो रूस और अमेरिका पर निर्भर थे।

ऐसे में वे देश जो दोनों से हथियार खरीदते रहे, उन्होंने भारत से संपर्क करना शुरू किया। भारतीय तोपखाने के कुछ गोले यूक्रेन में भी देखे गए। भारत अब विदेशी डिप्लोमैट्स और अपनी हथियार कंपनियों के बीच बैठकें करा रहा है और सैन्य अभ्यासों में हेलिकॉप्टर जैसे एडवांस्ड हथियार दिखा रहा है।

3000 हजार डॉलर का गोला, 300 डॉलर में बना रहा भारत

2023-24 में भारत ने करीब ₹1.27 लाख करोड़ के हथियार बनाए, जो 2020 की तुलना में 62% ज्यादा है। भारत ने 2029 तक रक्षा निर्यात को 6 बिलियन डॉलर (करीब ₹50 हजार करोड़) तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है।

अभी भारत में बने 155 मिमी के तोप के गोले 300 से 400 डॉलर में बन जाते हैं, जबकि यूरोप में यही गोला 3 हजार डॉलर में बिकता है। रिपोर्ट के मुताबिक भारत में बनने वाली होवित्जर तोप 25 करोड़ रुपए में बेची गई है। यूरोप में बनने वाली होवित्जर तोप की तुलना में इसकी कीमत लगभग आधी है।

भारत में छोटे हथियारों का उत्पादन तो लंबे समय से होता रहा है, लेकिन हाल ही में निजी कंपनियों ने बड़े और उन्नत हथियार बनाने शुरू किए हैं। निजी कंपनियां जैसे अडाणी डिफेंस और SMPP भी अब बड़े हथियार बना रही हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
Advt.