भारत को मिला एक और यॉर्कर किंग, आकाश दीप की बांग्लादेश के खिलाफ घातक गेंदबाजी

Updated on 21-09-2024 12:07 PM

इंदौर।  भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट मैच से पहले जिस खिलाड़ी के नाम की चर्चा नहीं थी। उसने शानदार गेंदबाजी करते हुए दूसरे दिन तक बांग्लादेश की हालत पतली कर दी।


376 रनों पर भारत की पहली पारी समाप्त


चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया की पारी 376 रनों पर समाप्त हुई। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पहले जसप्रीत बुमराह ने शादमान इस्लाम (2) पर बोल्ड किया। इसके बाद आकाश दीप ने लगातार दो बॉल पर दो विकेट चटकाएं और मेहमान टीम का स्कोर 22/3 पर कर दिया।


आकाश दीप की शानदार गेंदबाजी


आकाश दीप ने दोनों ही विकेट सटीक और गजब की यॉर्कर से लिए। आकाश की शानदार बॉलिंग की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। आकाश ने जाकिर हसन (3) और मोमिनुल हक (0) को पवेलियन का रास्ता दिखाया।


इंग्लैंड के खिलाफ किया था डेब्यू


बता दें आकाश दीप अपने करियर का दूसरा टेस्ट मैच खेल रहे हैं। इसी साल इंग्लैंड के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था। रांची में खेले गए मुकाबले में उन्होंने 3 विकेट लिए थे। यह वजह है कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने उनपर भरोसा जताया और फिर मौका दिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.