भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स-2030 की मेजबानी के लिए बिड किया:अहमदाबाद में हो सकता है आयोजन

Updated on 21-03-2025 02:46 PM

भारत कॉमनवेल्थ गेम्स-2030 की मेजबानी कर सकता है। गेम्स का आयोजन गुजरात में होगा। इसके लिए भारत ने बिड किया है। PTI ने केंद्रीय खेल मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से यह दावा किया है।

रिपोर्ट के अनुसार, मेजबानी के लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट समिट करने की आखिरी तारीख 31 मार्च है। इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन (IOA) ने कुछ दिन पहले ही लेटर भेजा है। सूत्र ने न्यूज एजेंसी से कहा- 'यह सच है। भारत की ओर से IOA और गुजरात सरकार ने बिडिंग की है।

अगर भारत को मेजबानी मिलती है, तो इंडिया में दूसरी बार इन गेम्स की मेजबानी करेगा। इससे पहले 2010 के CWG की मेजबानी की थी, तब नई दिल्ली में मुकाबले आयोजित हुए थे।

पिछले साल 2036 ओलिंपिक के लिए दावेदारी की थी

CWG के अलावा, भारत 2036 के ओलिंपिक गेम्स की मेजबानी की तैयारी भी कर रहा है। पिछले साल नवंबर में भारत ने ओलिंपिक गेम्स-2036 की मेजबानी हासिल करने के लिए दावेदारी पेश की थी।

2032 तक के ओलिंपिक मेजबान तय हो चुके हैं। 2032 की मेजबानी ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन शहर को दी गई है। जबकि 2028 के ओलिंपिक लॉस एंजिलिस में होने हैं।

2 एशियन भी करा चुका है भारत 

भारत अब तक 3 मल्टी स्पोर्ट्स गेम्स की मेजबानी कर चुका है। इनमें 2010 में कॉमनवेल्थ गेम्स, 1982 और 1951 के एशियन गेम्स शामिल हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.