भारत-ऑस्ट्रेलिया तीसरा टेस्ट- इंडिया ने फॉलोऑन बचाया

Updated on 17-12-2024 03:52 PM

भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट में खुद को फॉलोऑन खेलने से बचा लिया है। द गाबा स्टेडियम में चल रहे मुकाबले में भारतीय टीम 193 रन से पीछे है। मंगलवार को मुकाबले के चौथे दिन स्टंप्स तक इंडिया ने 9 विकेट पर 252 रन बना लिए हैं। आकाश दीप 27 और जसप्रीत बुमराह 10 रन पर नाबाद लौटे।

एक समय टीम ने 213 रन पर 9वां विकेट गंवा दिया था। रवींद्र जडेजा 77 रन बनाकर आउट हुए। यहां से भारत को फॉलोऑन बचाने के लिए 33 रनों की जरूरत थी। ऐसे में आकाश दीप और जसप्रीत बुमराह ने संयम से बल्लेबाजी की।

भारतीय टीम ने 51/4 के स्कोर से दिन की शुरुआत की। केएल राहुल ने 33 रन से पारी को आगे बढ़ाया और 84 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से कप्तान पैट कमिंस ने 4 विकेट झटके, जबकि मिचेल स्टार्क को 3 विकेट मिले। एक-एक विकेट नाथन लॉयन और जोश हेजलवुड को मिले। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 445 रन बनाए। टीम इंडिया ने शनिवार को टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी थी।

भारत-ऑस्ट्रेलिया तीसरे टेस्ट का स्कोरबोर्ड

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नीतीश रेड्डी, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज।

ऑस्ट्रेलिया: पैट कमिंस (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, नाथन लायन और जोश हेजलवुड।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 March 2026
बॉलीवुड के फैंस के लिए एक और चौंकाने वाली खबर आई है। अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से संन्‍यास लेने के फैसले पर जहां अभी तक फैंस को यकीन नहीं…
 16 March 2026
'बिग बॉस 19' की तान्या मित्तल इस बार अपनी साड़ी की वजह से लोगों के निशाने पर हैं। अक्सर साड़ी वाले अटायर में तारीफें बटोरने वालीं तान्या इस बार एक…
 16 March 2026
98वें एकेडमी अवॉर्ड्स समारोह में लॉस एंजेलिस के प्रतिष्ठित डॉल्बी थिएटर में दुनिया भर के कलाकारों की मेहनत और प्रतिभा को सम्मानित किया गया। इस समारोह में 16 नॉमिनेशंस के…
 16 March 2026
मशहूर निर्देशक डेविड धवन ने लंबे समय के बाद फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' से निर्देशन में वापसी की है। रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा फिल्म में वरुण धवन के साथ…
 16 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान टीम ने मैच रेफरी नीयामुर राशिद से तीसरे वनडे के आखिरी ओवर में बांग्लादेश के विवादित रिव्यू लेने पर शिकायत की है। यह मामला तब हुआ जब ऑन…
 16 March 2026
नई दिल्ली: सिर्फ 14 साल की उम्र में अंडर-19 विश्व कप जीतने वाले वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया था। इस साल…
 16 March 2026
नई दिल्ली: 2026 के एडिशन का फाइनलिस्सिमा स्पेन और अर्जेंटीना के बीच होने वाला था। हालांकि मिडल ईस्ट में चल रहे युद्ध के चलते इसे कैंसिल कर दिया गया है। स्पेन…
 16 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने रविवार को नई दिल्ली में नमन अवॉर्ड्स समारोह का आयोजन किया था। भारतीय क्रिकेटरों को सम्मानित करने के लिए आयोजित होने वाला यह वार्षिक…
 16 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में शुमार और 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के नायक सरफराज अहमद ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। उनके इस फैसले ने न…
Advt.