IND vs SA वनडे...रायपुर में पहली बार हारा भारत:फैंस हुए मायूस, ऑनलाइन टिकट पर एंट्री नहीं, स्टेडियम में 4 गुना दाम में बिके सामान

Updated on 04-12-2025 03:07 PM
रायपुर, भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे मुकाबला रायपुर क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। हालांकि टीम इंडिया यह मैच हार गई, लेकिन रोमांच भरपूर देखने को मिला। दर्शकों का उत्साह भी चरम पर रहा, लेकिन व्यवस्थाओं की कमी भी दिखी। सेंध लेक से स्टेडियम तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं।

स्टेडियम में प्रवेश के लिए टिकट की हार्ड कॉपी अनिवार्य थी, लेकिन इसकी जानकारी दूर-दराज से आए कई दर्शकों को नहीं थी। स्टेडियम में हार्ड कॉपी प्रिंट कराने की व्यवस्था नहीं होने से सैकड़ों लोगों को ऑनलाइन टिकट से एंट्री नहीं मिली और उन्हें बिना मैच देखे लौटना पड़ा।

मैच के दौरान खाने-पीने की सामग्री ने स्टेडियम में बैठे लोगों को परेशान किया। यहां सभी सामग्रियों को चार गुना दामों पर बेचा गया। 150 रुपए में चिप्स, 200 रुपए में आइसक्रीम, समोसा सहित अन्य खाद्य पदार्थों के दाम भी आसमान पर थे। वेंडर्स के मुताबिक यह रेट बीसीसीआई से तय है। यही नहीं, वेंडर्स सभी तरह के सामान केवल कैश में बेच रहे थे। ऑनलाइन पेमेंट नहीं होने से लोग परेशान रहे।​​​​​​​

हर स्टैंड में क्षमता से 20-25% ज्यादा भीड़ मैच में दर्शकों का सैलाब उमड़ा और हर स्टैंड में निर्धारित क्षमता से 20-25 प्रतिशत अधिक लोग दाखिल हो गए। सीटों के अलावा सीढ़ियों और गलियारों तक लोग खड़े होकर मैच देखते दिखे। कई परिवार छोटे बच्चों को लेकर पहुंचे थे, लेकिन भीड़ और धक्का-मुक्की के कारण वापस लौटना पड़ा। एक दर्शक ने कहा कि ये क्रिकेट मैच नहीं, पूरी तरह भगदड़ जैसा माहौल था।

मैच के बीच ब्लैक में बिक रहे थे टिकट मैच के दौरान टिकट दलालों ने खुलेआम टिकट बेचे। एक युवक परिवार के लिए टिकट लेने पहुंचा। असली कीमत 3500 रुपए थी, लेकिन दलाल ने उससे 8000 रुपए वसूले। इसी तरह दोस्तों के साथ मैच देखने आए दूसरे युवक को 2500 का टिकट 5000 में दे दिया। एक ने 10 हजार रुपए देकर टिकट खरीदा, जबकि बाद में पता चला कि वह टिकट फ्री वाला था।

अफसरों की मैच में ड्यूटी, दफ्तरों में भटके लोग मैच में अफसरों और कर्मचारियों के जाने से सरकारी दफ्तर सूने रहे। बुधवार को कलेक्टोरेट, तहसील, नगर निगम और जोन दफ्तरों में पहुंचने वाले लोगों को बिना काम के ही वापस लौटना पड़ा। रायपुर तहसील के अधिकतर अफसरों की ड्यूटी मैच और एसआईआर के लिए लगाई गई है। इस वजह से बुधवार को एसडीएम, तहसीलदार और नायाब तहसीलदारों में कोई भी वहां नहीं मिला।

दीवार फांदकर अंदर घुसे दर्शक

गेट नंबर 6 पर भीड़ के दबाव में कुछ युवकों ने सुरक्षाकर्मियों को धक्का देकर अंदर घुसने की कोशिश की। इस दौरान कई लोग बिना टिकट ही स्टेडियम में दाखिल हो गए। कुछ युवक तो टिकट न होने पर भी उत्साह में दीवार फांदकर स्टेडियम में दाखिल हो गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मैच के पहले और खत्म होने के बाद लगा लंबा जाम

मैच के पहले और खत्म होने के बाद स्टेडियम के आसपास के इलाकों में लंबा जाम लगा। कई किलोमीटर का रास्ता वाहनों से भर गया। भारी भीड़ के कारण स्थानीय व बाहर से आए दर्शकों की परेशानी और बढ़ गई। अधिकांश दर्शकों का कहना था कि मैच से ज्यादा चर्चा अव्यवस्था और ब्लैक मार्केटिंग की रही।

मैदान में कोहली से मिलने पहुंचा युवक, ऐसी ही तीन बार कोशिश

रायपुर में विराट कोहली की अलग ही दीवानगी दिखी। कोहली जब ड्रिंक्स पर थे, तभी अचानक एक दर्शक सुरक्षा घेरे को तोड़कर मैदान में घुस आया। वह सीधा पिच की ओर भागा और कोहली के पास पहुंचकर घुटनों के बल गिर पड़ा। कोहली तुरंत झुककर उस फैन को उठाने में मदद करने लगे। तभी सुरक्षा कर्मी और ग्राउंड स्टाफ तेजी से मैदान में आ गए और उसे मैदान से बाहर ले जाया गया। यही नहीं, दूसरी पारी में जब भारतीय टीम फिल्डिंग कर रही थी तब, भी दो बार कुछ युवकों ने सुरक्षा घेरा पार करने की कोशिश की।

2023 में रोहित शर्मा से मिलने पहुंचा था दर्शक 21 जनवरी 2023 को रायपुर में खेले गए भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच के दौरान भी ठीक ऐेसा ही वाक्या हुआ था। जब 13 साल का बच्चा सुरक्षा घेरा पार कर मैदान में घुसा और रोहित शर्मा से जाकर लिपट गया। हालांकि रोहित ने बाद में बच्चे पर किसी तरह का एक्शन न लेने की अपील की थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2026
रायपुर।सपनों को उड़ान देने के लिए पंख नहीं, साहस और संकल्प की जरूरत होती है। इसी बात को सत्य साबित किया है छत्तीगसढ के धमतरी की एक साधारण लेकिन जुझारू…
 15 March 2026
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
 15 March 2026
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
 15 March 2026
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
 15 March 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
 15 March 2026
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
 15 March 2026
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
 15 March 2026
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
 15 March 2026
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…
Advt.