बीएसपी के यूनिवर्सल रेल मिल फेज़्ड ऐरे अल्ट्रासौनिक टेस्टिंग पीएयूटी सुविधा का उद्घाटन

Updated on 20-08-2024 01:16 PM

भिलाई । भिलाई इस्पात संयंत्र के यूनिवर्सल रेल मिल में वेल्ड ज्वाइंट्स के फेज़्ड ऐरे अल्ट्रासौनिक टेस्टिंग पीएयूटी सुविधा का उद्घाटन संयंत्र के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता की उपस्थिति में किया गया। भिलाई इस्पात संयंत्र में इस परीक्षण के शुरुआत के साथ वेल्ड ज्वाइंट्स हेतु पीएयूटी सुविधा शुरू करने की भारतीय रेलवे की लंबे समय से लंबित आवश्यकता अब पूरी हो गई है।

यह परीक्षण सुविधा आरएसएम में भी शुरू की जा रही है। फेज़्ड ऐरे अल्ट्रासौनिक परीक्षण की इस आधुनिक तकनीक का उपयोग वेल्ड ज्वाइंट्स में संभावित त्रुटियों का पता लगाने एवं छवि के रूप में उसे दर्शाने के लिए किया जाता है। यह अत्याधुनिक तकनीक स्कैन के दौरान अनेक अल्ट्रासौनिक तत्वों और इलेक्ट्रॉनिक टाइम डिले का उपयोग करके कंस्ट्रक्टिव इंटरफेस द्वारा बीम निर्माण करती है। बीम को कई कोणों पर क्रमिक रूप से उत्सर्जित किया जाता है, जिससे पीएयूटी  को वेल्ड ज्वाइंट्स की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अधिक विस्तृत स्कैन बनाने की अनुमति मिलती है।

यह परीक्षण आरडीएसओ द्वारा अनुमोदित विक्रेता मेसर्स ओबेरॉय थर्मिट द्वारा निष्पादित किया जा रहा है। वेल्ड ज्वाइंट्स के परीक्षण की यह विधि फ्लैश बट वेल्ड ज्वाइंट्स की गुणवत्ता में विश्वनीयता के स्तर में वृद्धि करेगी और भारतीय रेलवे, जो देश की रीढ़ है, के रेल नेटवर्क में सुरक्षा बढ़ाने में एक मील का पत्थर साबित होगी। इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक वक्र्स अंजनी कुमार ने यूआरएम में पीएयूटी सुविधा के सफलतापूर्वक कमीशनिंग के लिए यूआरएम की पूरी टीम समेत अन्य एजेंसियों को भी बधाई दी।

कार्यपालक निदेशक अजय कुमार चक्रवर्ती, मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी तापस दासगुप्ता, मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी पी के सरकार, मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी असित साहा, मुख्य महाप्रबंधक आरएसएम तीर्थंकर दस्तीदार, रजत मुखर्जी तथा संयंत्र के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे। भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता ने यूआरएम में पीएयूटी सुविधा के क्रियान्वयन को सफल बनाने में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से शामिल पूरी टीम को बधाई दी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2026
रायपुर।सपनों को उड़ान देने के लिए पंख नहीं, साहस और संकल्प की जरूरत होती है। इसी बात को सत्य साबित किया है छत्तीगसढ के धमतरी की एक साधारण लेकिन जुझारू…
 15 March 2026
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
 15 March 2026
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
 15 March 2026
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
 15 March 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
 15 March 2026
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
 15 March 2026
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
 15 March 2026
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
 15 March 2026
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…
Advt.