'मंत्री होकर विपक्ष जैसा आचरण न करें', CM मोहन यादव ने अपने ही सरकार के इस मिनिस्टर को लगाई फटकार

Updated on 23-12-2025 12:07 PM

 भोपाल/सतनाः नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी को अपनी ही सरकार द्वारा किए गए काम पर सवाल उठाने को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने फटकार लगाई। कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने उन्हें बुलाया सवाल-जवाब किए। राज्य मंत्री के आचरण पर आपत्ति जताते हुए सीएम ने सख्त हिदायत दी कि मंत्री होते हुए विपक्ष जैसा आचरण न करें। इसके बाद वे काफी समय तक सचिव आलोक सिंह के पास बैठी रहीं।

दरअसल, दो दिन पहले राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी ने सतना जिले के पोड़ी-मनकहरी मार्ग का निरीक्षण किया था। उन्होंने पैर से गिट्टी-डामर हटाते हुए गुणवत्ताहीन काम का आरोप लगाया। साथ ही ठेका निरस्त करने और अधिकारियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दे दिए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर बहुप्रसारित हुआ, जिससे विपक्ष को सरकार पर हमला करने का मौका मिल गया।

सूत्रों के अनुसार सोमवार को मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने प्रतिमा बागरी को अपने कक्ष में बुला लिया। इसके पहले वे मार्ग से संबंधित पूरी जानकारी भी मंगा चुके थे। मार्ग पर डामर नवीनीकरण का काम हुआ था। राज्यमंत्री ने जब सड़क की गुणवत्ता और जिले के कार्यपालन अभियंता को लेकर शिकायत की तो मुख्यमंत्री ने कहा कि आपने जिस मार्ग की बात उठाई, उस पर तो विभाग पहले ही कार्रवाई कर चुका है। आप मंत्री हैं और ऐसा आचरण बिलकुल भी ठीक नहीं है।

15 दिसंबर को कर दी थी कार्रवाई

गुणवत्ताहीन कार्य की जानकारी सामने आने के बाद 15 दिसंबर 2025 को अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग उपसंभाग मझगवां ने उपयंत्री सुरेन्द्र सिंह के साथ स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण में किमी 3/10 से 3/4 तक कार्य अमानक मिला, जिसे अमान्य घोषित कर ठेकेदार को मानक स्तर का कार्य दोबारा कराने के निर्देश दिए गए। 19 दिसंबर को कार्यपालन यंत्री (ईई) ने भी उक्त कार्य को निरस्त कर दिया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.