सोनभद्र में पिता ही निकला कातिल, बेटी की हत्या का चौंकाने वाला खुलासा, पिता और मां गिरफ्तार
Updated on
10-01-2026 12:22 PM
सोनभद्र: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में बेटी की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि मासूम की हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि उसके अपने पिता ने की, जबकि मां भी इस जघन्य साजिश में बराबर की भागीदार थी। झूठी कहानी गढ़कर पुलिस को गुमराह करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
घटना 4 जनवरी की रात की है, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। मृतका के पिता रामलखन उर्फ रवि उर्फ बाठे ने घोरावल थाने में तहरीर देकर दावा किया था कि अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर उसकी बेटी आरती की गला दबाकर हत्या कर दी है। उसने रोकर खुद को पीड़ित बताया और दो युवकों पर झूठा आरोप भी लगाया। शुरुआती तौर पर मामला बाहरी हत्या का प्रतीत हो रहा था, लेकिन जांच आगे बढ़ने पर पुलिस को कई अहम तथ्यों पर संदेह हुआ।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा और क्षेत्राधिकारी राहुल पांडेय के निर्देशन में गठित टीम ने जब मामले की गहराई से जांच की तो सच्चाई धीरे-धीरे सामने आने लगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। वहीं, मोबाइल कॉल डिटेल, लोकेशन, सीसीटीवी फुटेज और अन्य परिस्थितिजन्य साक्ष्यों से यह स्पष्ट हो गया कि घटना के समय घर में कोई बाहरी व्यक्ति नहीं आया था। कड़ी पूछताछ के दौरान रामलखन टूट गया और उसने स्वीकार किया कि उसने ही दुपट्टे से अपनी बेटी की गला दबाकर हत्या की थी। उसकी पत्नी कृष्णावती ने भी इस अपराध में उसका पूरा साथ दिया।
क्षेत्राधिकारी राहुल पांडेय ने बताया कि मृतिका आरती का बृजेश नामक युवक से प्रेम संबंध था और वह उसी के साथ रहना चाहती थी। माता-पिता को यह रिश्ता मंजूर नहीं था और उन्होंने उसकी शादी मिर्जापुर में तय कर दी थी। शादी से इनकार करने पर नाराज होकर दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को पुराने पक्के मकान से हटाकर मड़ई वाले घर में रखा गया और प्रेमी समेत अन्य को फंसाने की साजिश रची गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
श्योपुर: मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में बोत्स्वाना से आए नौ नए मेहमानों को अब अपनी भारतीय पहचान मिलने वाली है। 28 फरवरी को लाए गए इन चीतों के नामकरण…
बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं में एचपीसीएल प्लांट के डिप्टी जनरल मैनेजर और एजीएम की हत्या करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी…
नई दिल्ली, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने गुरुवार को संसद में बताया कि इंडिगो में पायलट-टू-एयरक्राफ्ट रेश्यो 7.6 है यानी एक विमान के लिए एवरेज 8 पायलट हैं। ये देश की अन्य…
नई दिल्ली/श्रीनगर/देहरादून/जयपुर, पहाड़ी राज्यों में एकबार फिर बर्फबारी हो रही है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट आई है। यहां स्नोफॉल के साथ बारिश का…
गाजियाबाद: करीब दो वर्षों से चल रहे गाजियाबाद के हाउस टैक्स विवाद का आखिरकार पटाक्षेप हो गया है। 10 मार्च को शासन ने नगर निगम द्वारा लागू की गई बढ़ी हुई…
मऊ: उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में शाहगंज रेलखंड पर प्रस्तावित अंडरपास को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। घोसी सांसद राजीव राय और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके…
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से शादी के दौरान बवाल का मामला सामने आया है। घटना खतौली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, इलाके के एक गांव में शादी वाले घर पर…
जयपुर: राजस्थान में एलपीजी गैस की सप्लाई में कटौती के साथ ही कालाबाजारी की शिकायतें सामने आने लगी हैं। घरेलू इस्तेमाल वाले 14.5 किलो के सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं से 600…