रायपुर में 11 साल की बच्ची से दरिंदगी करने वाले अब्दुल सज्जाद की दुकान पर चला बुलडोजर, सरकारी जमीन पर था निर्माण

Updated on 22-01-2026 12:37 PM
रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नगर निगम ने नौ साल की बच्ची से बलात्कार के आरोपी व्यक्ति के घर को बुधवार को बुलडोजर से गिरा दिया। यह कार्रवाई भारी सुरक्षा के बीच की गई है। अधिकारियों ने बताया कि जिला प्रशासन और स्थानीय वार्ड कार्यालय की टीमें मौके पर मौजूद थीं।

सरकारी जमीन पर था अवैध अतिक्रमण

उन्होंने बताया कि नगर निगम ने सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का हवाला देते हुए राजा तालाब के पास झंडा चौक पर आरोपी अब्दुल सज्जाद अंसारी (55) के अवैध निर्माण को गिरा दिया। अधिकारियों ने बताया कि इलाके में अवैध अतिक्रमण की शिकायतें पहले भी मिली थीं। इसके साथ ही आरोपी को संपत्ति से जुड़े दस्तावेज जमा करने और अतिक्रमण हटाने के लिए तीन नोटिस जारी किए गए थे। हालांकि, नोटिस के बावजूद न तो जगह खाली की गई और न ही सामान हटाया गया। नतीजतन, तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई।

रायपुर मेयर के निर्देश पर कार्रवाई

एक बयान में नगर निगम ने कहा कि रायपुर की महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर, बच्ची से बलात्कार के मामले में आरोपी अंसारी की सरकारी जमीन पर बने अवैध निर्माण को गिरा दिया गया। बयान के मुताबिक नगर निगम ने नियमों के अनुसार नोटिस जारी करने के बाद उसी जगह पर याकूब खान और मुनव्वर खान की सरकारी जमीन पर बने अवैध निर्माणों को भी गिरा दिया।

तीन घरों को तोड़ा गया

बयान में कहा गया है कि कुल मिलाकर, लगभग सात सौ वर्ग फुट अतिक्रमित जमीन पर बने तीन घरों को गिरा दिया गया और सरकारी जमीन वापस ले ली गई। महापौर मीनल चौबे ने फेसबुक पर तोड़फोड़ की तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि रायपुर नगर निगम ने उस व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की है जिसने 'एक छोटी बच्ची का बचपन छीन लिया'।

इलाके में चलाता था छोटी सी दुकान

पुलिस ने बताया कि अंसारी को 11 जनवरी को नाबालिग के साथ कई बार यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। आरोपी उस इलाके में एक छोटी सी दुकान चलाता था, जहां वह चूड़ियां, स्नैक्स और मिठाइयां बेचता था। कथित तौर पर इस महीने की शुरुआत में बच्ची को ऐसी चीजों का लालच देकर बार-बार अपने घर ले जाता था और उसके साथ यौन उत्पीड़न करता था।

कांग्रेस ने घेरा

इस बीच, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने इस तोड़फोड़ की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए बुलडोजर कार्रवाई का सहारा ले रही है। उन्होंने कहा कि बलात्कार के आरोपी का घर गिराना सरकार की कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अक्षमता का प्रतीक है और यह गैर-संवैधानिक उपायों पर उसकी निर्भरता को दर्शाता है। शुक्ला ने आरोप लगाया कि जब से भारतीय जनता पार्टी राज्य में सत्ता में आई है, कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब हो गई है और सरकार आपराधिक घटनाओं को रोकने में नाकाम रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
 13 March 2026
श्योपुर: मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में बोत्स्वाना से आए नौ नए मेहमानों को अब अपनी भारतीय पहचान मिलने वाली है। 28 फरवरी को लाए गए इन चीतों के नामकरण…
 13 March 2026
बदायूं: उत्‍तर प्रदेश के बदायूं में एचपीसीएल प्‍लांट के डिप्‍टी जनरल मैनेजर और एजीएम की हत्‍या करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी…
 13 March 2026
नई दिल्ली, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने गुरुवार को संसद में बताया कि इंडिगो में पायलट-टू-एयरक्राफ्ट रेश्यो 7.6 है यानी एक विमान के लिए एवरेज 8 पायलट हैं। ये देश की अन्य…
 13 March 2026
नई दिल्ली/श्रीनगर/देहरादून/जयपुर, पहाड़ी राज्यों में एकबार फिर बर्फबारी हो रही है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट आई है। यहां स्नोफॉल के साथ बारिश का…
 11 March 2026
गाजियाबाद: करीब दो वर्षों से चल रहे गाजियाबाद के हाउस टैक्स विवाद का आखिरकार पटाक्षेप हो गया है। 10 मार्च को शासन ने नगर निगम द्वारा लागू की गई बढ़ी हुई…
 11 March 2026
मऊ: उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में शाहगंज रेलखंड पर प्रस्तावित अंडरपास को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। घोसी सांसद राजीव राय और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके…
 11 March 2026
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से शादी के दौरान बवाल का मामला सामने आया है। घटना खतौली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, इलाके के एक गांव में शादी वाले घर पर…
 11 March 2026
जयपुर: राजस्थान में एलपीजी गैस की सप्लाई में कटौती के साथ ही कालाबाजारी की शिकायतें सामने आने लगी हैं। घरेलू इस्तेमाल वाले 14.5 किलो के सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं से 600…
Advt.