मध्‍य प्रदेश में बिना बीएड वाले शिक्षक भी उच्च पद प्रभार के योग्य होंगे

Updated on 19-07-2024 12:52 PM
भोपाल। मध्‍य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग में उच्च पद प्रभार की काउंसलिंग में अमान्य की जा रही डिग्री को अब मान्य किया जाएगा। अभी तक जिन शिक्षकों के पास बीएड की डिग्री नहीं है, उन्हें अपात्र किया जा रहा था। इसे लेकर शिक्षकों में भारी आक्रोश था। अब लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) के संचालक केके द्विवेदी ने गुरुवार को आदेश जारी किए हैं।

दरअसल, डीपीआई की ओर से प्राथमिक शिक्षक, उच्च श्रेणी शिक्षक और माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक को व्याख्याता पद के लिए काउंसलिंग की जा रही है। काउंसलिंग में सबसे बड़ी समस्या शिक्षकों की योग्यता को लेकर है। जिन शिक्षकों ने डीएड, बीटीआई या अन्य योग्यता ली, उसे पिछले साल उच्च पद प्रभार की काउंसलिंग में मान्य किया गया था, लेकिन इस बार काउंसलिंग में उसे अमान्य किया जा रहा था। इससे प्रदेश में हजारों शिक्षक परेशान थे।

मामले को लेकर डीपीआई आयुक्त शिल्पा गुप्ता के अनुमोदन से संचालक केके द्विवेदी ने डिग्री को मान्य करने के संबंध में गुरुवार को आदेश जारी कर दिए हैं। जिला अंतर्गत ऐसे सभी शिक्षकों को तत्काल सूचित कर 20 जुलाई तक आवेदन प्राप्त कर पूर्व में जारी परीक्षा अनुमति का परीक्षण कर 20 जुलाई तक कार्योत्तर अनुमति अनिवार्य रूप से जारी करेंगे।

डीईओ को किया अधिकृत

आदेश में कहा गया है कि वर्तमान में उच्च पद प्रभार की प्रक्रिया चल रही है है। इस दौरान संज्ञान में आया है कि कई शिक्षकों द्वारा बीएड/स्नातकोत्तर योग्यता वृद्धि की अनुमति सक्षम स्तर से नहीं ली गई है। शिक्षकों द्वारा दिए गए आवेदन से प्रतीत होता है कि उन्हें उस समय नियमों की जानकारी न होने के कारण यह स्थिति निर्मित हुई।

इस कारण सभी जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) को निर्देशित किया जाता है कि जिन शिक्षकों ने पहले संस्था प्रमुख/ विकासखंड शिक्षा अधिकारी या अन्य स्तर से अनुमति प्राप्त की थी, उनके आवेदन प्राप्त कर दस्तावेजों का परीक्षण कर अनुमति प्रदान की जाए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.