Bhopal में शिकारा के नाम पर 'लूट' की बोट... 20 मिनट के 450 रुपये, पर बैठने को जगह नहीं, बड़ी झील में सुरक्षा से खिलवाड़

Updated on 24-12-2025 01:31 PM

 भोपाल। नाम शिकारा, काम जुगाड़ का और दाम आसमान पर। जी हां हम बात कर रहे हैं बड़ी झील पर चल रहे शिकारा बोट की। जहां सैलानियों को कश्मीर का अनुभव देने का एमपीटी ने वादा किया गया था। लेकिन हकीकत इन तस्वीरों में देखिए 6 लोगों को बैठने के लिए एक संकरी सी नाव है जहां पैर फैलाने तक की जगह नहीं है। 450 रुपये की मोटी रकम लेकर सिर्फ 20 मिनट के लिए झील के किनारे घुमाया जाता है। यह शिकारा बोटिंग कम, पर्यटकों के साथ किया जा रहा एक सिस्टमैटिक स्कैम ज्यादा नजर आ रहा है। गौरतलब है कि पर्यटन को बढ़ावा देने के नाम पर मध्य प्रदेश पर्यटन बड़ी झील में जो शिकारा बोट्स संचालित कर रहा है, वह सुविधा कम और छलावा ज्यादा नजर आ रही हैं।

इंजीनियरिंग फेल और सुरक्षा के पुख्ता मानक नहीं

पहली नजर में ये नावें शिकारा नहीं, बल्कि मछली पकड़ने वाली उन छोटी डोंगियों (नावों) जैसी दिखती हैं, जिन्हें जुगाड़ से मोडिफाई किया गया है। इनमें न बैठने के लिए पर्याप्त जगह है और न ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम। इंजीनियरिंग फेल : न बैठने का सही इंतजाम, न सुरक्षा के पुख्ता मानक। छोटी नावों पर छत लादकर किया अनबैलेंस्ड। बड़ी झील में चल रहे शिकारा का स्पेस मैनेजमेंट और खराब डिजाइन पर्यटकों के लिए मुसीबत बना हुआ है। शिकारा में छह लोगों के बैठने के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। लोगों को एक-दूसरे से सटकर बैठना पड़ता है। जबकि शिकारा का मतलब होता है सुकून और फैलाव, लेकिन यहां लोकल बस जैसी स्थिति है। यह देखकर कहना गलत नहीं होगा कि नाम बड़े और दर्शन छोटे, शिकारा में पैर फैलाने की भी जगह नहीं, घुटनों के बल पर्यटक झील की सैर कर रहे हैं।

कश्मीर जैसा अनुभव देने का वादा निकला अधूरा

शिकारा के नाम पर छलावा, न वो नक्काशी, न वो आराम। कश्मीर का शिकारा अपनी मखमली सीटों, लकड़ी की बारीक नक्काशी और रायल फीलिंग के लिए जाना जाता है, लेकिन बड़ी झील में चल रहा शिकारा बोट मछली पकड़ने वाली नावों नजर आती है। इस पर टिन की छत या प्लास्टिक की कुर्सी और पर्दा डालकर उसे शिकारा का नाम दे दिया गया है। धोखा : डल झील जैसा अनुभव देने का वादा कर एमपीटी पर्यटकों को बना रहा उल्लू।

मछली पकड़ने वाली नावों का अवैध संचालन

मछली पकड़ने वाली नाव पर बिठा रहे हैं सैलानी। बड़ी झील पर कुछ नाव ऐसी भी नजर आई, जो एमपीटी द्वारा संचालित नहीं की जा रही। कुछ नाव चलाने वालों ने इनको मोडिफाइ कर झील में चल रही शिकारा की तरह बना रखा है। यह देखकर कहना गलत नहीं होगा कि पर्यटकों की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। पुरानी जर्जर नांव को अवैध रूप से शिकारा बना रखा है।

किराया प्रीमियम और सुविधा शून्य

जेब पर डाका, 20 मिनट के 450 रुपये, पर सुविधा शून्य। शिकारा में बैठकर झील का आनंद लेने वाले पर्यटकों की जेब पर डाका डाल रहा है। 20 मिनट की सैर के लिए 450 रुपये 6 व्यक्ति और 300 रुपये 4 व्यक्ति का किराया वसूला जा रहा है। यह किराया प्रीमियम क्रूज जैसा है, लेकिन सुविधा एक साधारण नाव जैसी भी नहीं है। 20 मिनट में नाव मुश्किल से तट से कुछ ही मीटर दूर जा पाती है कि वापस आने का समय हो जाता है। लूट : 20 मिनट की सैर के लिए 450 रुपये लेना सीधे तौर पर जनता की जेब काटना।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.