भोपाल में 99 प्रतिशत शुद्ध पानी सप्लाई का दावा, हकीकत में नालियों में बिछी है मौत की लाइन

Updated on 01-01-2026 12:33 PM

 भोपाल। इंदौर में दूषित पानी पीने से हुई आठ मौतों ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है, लेकिन राजधानी भोपाल का नगर निगम प्रशासन अब भी कागजी दावों के भरोसे है। नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन का दावा है कि शहर का 99 प्रतिशत वाटर डिस्ट्रब्यूशन नेटवर्क पूरी तरह सुरक्षित है, लेकिन ग्राउंड जीरो की हकीकत इन दावों की पोल खोल रही है। पुराने शहर के दर्जनों इलाकों में आज भी पीने के पानी की पाइपलाइनें नाले और बजबजाती नालियों के ऊपर और किनारे से होकर गुजर रही हैं। यह वही स्थिति है जिसने इंदौर में मासूमों की जान ली ।

हकीकत : नालियों के भीतर सुसाइड पाइंट

आयुक्त के 99 प्रतिशत सुरक्षित नेटवर्क के दावे के उलट, पुराने भोपाल के इतवारा, बुधवारा, बाग फरहत अफजा, गैस राहत बस्ती की तंग बस्तियों में हालात खौफनाक हैं।

सक्शन का खतरा : जब सप्लाई बंद होती है, तो पाइपलाइन में वैक्यूम बनता है। नालियों में डूबे हुए लीकेज पाइंट्स गंदा पानी सोख लेते हैं।

मकड़जाल : घरों तक पहुंचने वाले निजी कनेक्शन की पाइपलाइनें नालियों के ऊपर और किनारों पर मकड़जाल की तरह फैली हैं, जिनमें जंग लग चुका है।

क्लोरिन भी बेअसर : विशेषज्ञों का मानना है कि यदि पाइप के भीतर सीधे नाले का पानी प्रवेश कर जाए, तो क्लोरिनेशन की तय मात्रा भी संक्रमण को रोकने में नाकाम रहती है।

बड़ा सवाल : क्या अगले हादसे का इंतजार है

निगम प्रशासन कह रहा है कि पुराने शहर में पाइपलाइन बदली जाएगी, लेकिन सवाल यह है कि कब? इंदौर की घटना यह बताने के लिए काफी है कि जलप्रदाय में एक प्रतिशत की चूक भी जानलेवा साबित होती है। ऐसे में भोपाल नगर निगम का सब चंगा है वाला रवैया किसी बड़ी लापरवाही का संकेत तो नहीं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.