आगरा में MBBS डॉक्‍टर ने मासूम को लगा दी एक्‍सपायर्ड वैक्‍सीन, बाद में हाथ जोड़कर बोला- मुझसे गलती हो गई

Updated on 21-01-2025 01:03 PM
आगरा: आगरा में एमबीबीएस बाल रोग विशेषज्ञ ने एक 26 महीने के बच्चे को एक्सपायर्ड वैक्सीन लगा दी। यह वैक्सीन 4300 रुपये की थी। पिता ने जब वैक्सीन के रैपर को देखा तो पता चला उसे एक्सपायर हुए 2 महीने बीत चुके थे। यह देखकर वह घबरा गया और बेटे की जान को खतरा होने का हवाला दिया। लेकिन डॉक्टर उलटे उसपर हावी होने लगा। इस बात पर दोनों के बीच जमकर तकरार हो गई। पिता ने डॉक्टर के खिलाफ थाने में शिकायत की है।
थाना कमला नगर के कावेरी कुंज के रहने वाले प्रतीक गर्ग पुत्र पंकज गर्ग ने बताया कि उनका 26 महीने का बेटा तनुष गर्ग है। सोमवार को वे कमला नगर के मेटरनिटी एंड चाइल्ड केयर सेंटर पर अपने बच्चे को वैक्सीन लगवाने के लिए गए थे। क्लीनिक पर डॉ. सुनील अग्रवाल ने उन्होंने वैक्सीन लगवाई।प्रतीक ने बताया कि डॉक्टर सुनील अग्रवाल ने 4300 रुपये लेकर एक्सपायर्ड डेट की वैक्सीन उनके मासूम बच्चे के लगा दी। इस पर बच्चे के माता पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अपने जिगर के टुकड़े के साथ हुए इस खिलवाड़ से वह बेहद चिंतित हो गए।

माफी मांगने लगा डॉक्टर

एक प्रशिक्षित डॉक्टर के इस कारनामे पर अस्पताल में जमकर हंगामा हुआ। प्रतीक गर्ग ने अपने परिजनों को बुला लिया। लोग डॉक्टर पर पर बरस पड़े। चिकित्सक अपने चैंबर से निकलने का प्रयास करने लगा, लेकिन लोगों की भीड़ ने उन्हें उठने नहीं दिया। डॉक्टर ने माफी मांगते हुए बच्चे को कुछ भी न होने की गारंटी ली। इस पर उन्होंने लिखित में दे दिया कि अगर बच्चे को कुछ भी होता है तो जिम्मेदारी उसकी होगी।

पुलिस ने क्या बताया

चिकित्सक के खिलाफ प्रतीक गर्ग ने पुलिस से शिकायत की है, लेकिन थाने में डॉक्टर के समर्थकों के फोन घनघनाने लगे। इस पर कुछ लोगों ने समझौता कराने का दवाब बनाया है। थाना कमला नगर प्रभारी निशामक त्यागी ने बताया कि उन्हें इतनी जानकारी हुई है कि किसी डॉक्टर ने एक्सपायर्ड डेट की वैक्सीन लगा दी है। जिस पर डॉक्टर ने लिखित में माफी मांग ली है। उनके पास कोई लिखित शिकायत नहीं आई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.