इमाम बोले- मस्जिद में सुतली बम फेंकने से पैनिक फैला:चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत के बाद महू में भिड़े थे दो गुट

Updated on 10-03-2025 02:34 PM

मध्यप्रदेश के महू में हुए विवाद और पथराव के मामले में सोमवार को जामा मस्जिद के इमाम मोहम्मद जाबिर का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, तरावीह की नमाज चल रही थी, उसी समय जुलूस यहां से शोर शराबा करते हुए निकल रहा था। नमाज पूरी होकर सब लोग बाहर निकल रहे थे, तभी किसी ने मस्जिद के अंदर सुतली बम फेंका। इससे लोग पैनिक हुए और ये सिचुएशन क्रिएट हुई।

बता दें, चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की जीत के बाद रविवार रात निकल रहे जुलूस के दौरान विवाद हो गया था। हालांकि आज सुबह से स्थिति नियंत्रण में है। शहर में 300 पुलिसकर्मी तैनात हैं। सर्व हिंदू समाज के लोगों ने बाजार बंद करने की अपील की है। जो दुकानें खुली हैं, हिंदू संगठन के लोग उन्हें बंद करवा रहे हैं।

एसडीएम राकेश परमार का कहना है कि स्थिति अभी पूरी तरह से सामान्य है। अफवाह फैलाने वालों पर भी नजर रख रहे हैं। साथ ही क्षेत्र में ड्रोन से निगरानी की जा रही है। ग्रामीण एसपी हितिका वासल ने बताया 17 लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है, इनमें से 12 लोगों को गिरफ्तारी कर लिया है।

इमाम मो. जाबिर ने कहा, तरावीह की नमाज चल रही थी। उसी बीच जुलूस शोर-शराबा करते हुए निकला। जब हम नमाज से फारिग हुए तब जुलूस का शायद आखिरी हिस्सा यहां बचा होगा। हम निकल ही रहे थे तभी किसी ने अंदर की तरफ सुतली बम फेंका और उससे धुआं उठा। उसी से लोग पैनिक हो गए। बात बढ़ती चली गई। मुझे समझ में नहीं आ रहा है कि ये जुलूस कैसे निकला। इस रूट से कैसे निकला? किन लोगों ने परमिशन ली थी और कितने लोगों की ली थी? कितने वाहनों की परमिशन थी?

पथराव की नौतब क्यों आई?

इसके जवाब में इमाम ने कहा, पथराव की नौबत ऐसे आई कि जिसने बम फेंका था, उससे हाथापाई हुई। मैं बाहर निकला और उस आदमी को बाहर निकाला। फिर अमित जोशी आए। उन्होंने बातचीत शुरू की। मैंने बोला थाने पर आराम से बात करते हैं। यहां से वो गए और वहां वो पहुंचे होंगे तभी उधर से पथराव शुरू हो गया। हम उनके साथ पुलिस के सामने बैठकर बात कर रहे थे। पुलिस के सामने पथराव हुआ। लोगों ने शोर-शराबा सुना तब आसपास के लोग आ गए। पथराव आपकी तरफ से भी हुआ?

इस सवाल के जवाब में इमाम ने कहा- हां, फिर तो होना ही था। जनता तो जनता है। पहले उधर से पथराव हुआ था। अफसरों ने कहा है कि आप सहयोग करें। हम भी अपना फर्ज निभाएंगे। आने वाली सिचुएशन बताएगी कि हम कितने जल्दी हालात को काबू में ले सकते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
 19 March 2026
विदिशा: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में सोशल मीडिया पर कमेंट पोस्ट करने को लेकर एक शासकीय शिक्षक को निलंबित किया गया है। उसने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के…
 19 March 2026
अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में नवसंवत्सर उत्सव के अवसर पर भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष मौके पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अयोध्या पहुंच चुकी हैं और आज राम…
 19 March 2026
कटक, कटक के श्रीराम चंद्र भंज(SCB) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आग लगने की घटना के दो दिन बाद ओडिशा सरकार ने 4 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इनमें अग्निशमन सेवा…
 19 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। राजस्थान में जयपुर सहित…
 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
Advt.