'मैं मोहनलाल का बेटा हूं तो मुझे अच्छा क्यों लगना चाहिए...' जब सुपरस्‍टार के बेटे प्रणव ने दिया था दो टूक जवाब

Updated on 27-10-2025 03:16 PM
मलयालम फिल्‍मों के सुपरस्टार मोहनलाल की अदायगी के हम सब कायल हैं। पद्मश्री, पद्म भूषण और दादा साहब फाल्‍के पुरस्‍कार के सम्‍मानित मोहनलाल ने 400 से अध‍िक फिल्‍मों में काम किया है। भारतीय फिल्‍म इंडस्‍ट्री में उनका स्‍टारडम और फैन फॉलोइंग सिर्फ मॉलीवुड तक सीमित नहीं है। तमिल, तेलुगू, कन्‍नड़ और हिंदी फिल्‍म के बाजार में भी वह बड़ा नाम हैं। हालांकि, दिलचस्‍प है कि उनके बेटे प्रणव मोहनलाल को पिता के इस स्‍टारडम से कोई खास लेना-देना नहीं है। अपनी विनम्रता और सादगी के लिए पहचाने जाने वाले प्रणव, उन स्टारकिड्स में से हैं, जो अपनी फिल्‍मों के अलावा बाकी जीवन में लाइमलाइट से दूर रहते हैं।

मोहनलाल अक्‍सर अपने 35 साल के बेटे प्रणव की तारीफ करते हैं। साल 2017 के एक इंटरव्‍यू में मोहनलाल ने बताया था कि बचपन से ही प्रणव ने कभी उनसे लग्‍जरी लाइफ की मांग नहीं की। वह पढ़ाई के दिनों में हॉस्‍टल में न्‍यूनतम सुविधाओं के साथ रहे। यह भी कि प्रणव को इस बात से कभी कोई फर्क नहीं पड़ा कि उसके पिता कितने बड़े स्‍टार हैं, या वह उनकी लग्‍जरी का खर्च उठा सकते हैं।

2002 में 'ओन्नामन' से बतौर चाइल्‍ड आर्टिस्‍ट क‍िया था डेब्‍यू

प्रणव मोहनलाल ने साल 2002 में फिल्‍म 'ओन्नामन' से बतौर चाइल्‍ड आर्टिस्‍ट डेब्‍यू किया था। वह इसमें अपने पिता मोहनलाल के किरदार के बचपन के रोल में थे। प्रणव को साल 2022 में आई फिल्‍म 'हृदयम' ने बतौर लीड एक्‍टर पॉपुलैरिटी दी। मोहनलाल ने बेटे के बचपन को याद करते हुए कहा था, 'बचपन में वह हॉस्‍टल में बेहद कम और जरूरी सुविधाओं के साथ ही रहता था। उसकी दुनिया हमेशा सीमित सुविधाओं वाली थी। उसने कभी ज्यादा की मांग नहीं की। प्रणव पर कभी मैंने अपने सपने नहीं थोपे, केवल उसे यह बताया कि उसे क्या नहीं बनना चाहिए।'

मोहनलाल बोले- मेरे लिए वो सबसे गर्व का पल था

मोहनलाल ने आगे कहा, 'मेरी तरह उसे भी नहीं पता कि एक्टिंग क्या होती है। प्रणव की ऊर्जा स्वाभाविक है। मेरे लिए सबसे गर्व का पल तब आया जब प्रणव से पूछा गया कि एक सुपरस्टार का बेटा होकर उन्‍हें कैसा लगता है। उसने कहा कि वो मेरे पिता हैं। मैं मोहनलाल का बेटा हूं तो मुझे अच्छा क्यों लगना चाहिए?' मोहनलाल ने कहा कि उन्‍हें बेटे का यह शांत स्वभाव पसंद आया

2003 में 'पुनर्जनी' के लिए प्रणव को म‍िला 'सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार'

मॉलीवुड सुपरस्‍टार ने बताया कि जब 2003 में 'पुनर्जनी' के लिए प्रणव को 'सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार' का केरल राज्य फिल्म पुरस्कार मिला, तब उनकी मां सुचित्रा ने उन्हें पहले पढ़ाई पर ध्‍यान लगाने की सलाह दी। मां ने कहा, 'तुम अपने पिता जितने बड़े स्टार बन भी सकते हो और नहीं भी। बड़ी सफलता पाने के लिए तुम्हें प्रतिभा और किस्मत दोनों की जरूरत होती है।' उनकी बात मानकर ही प्रणव ने ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स यूनिवर्सिटी से फिलॉसफी में डिग्री हासिल की। प्रणव मोहनलाल ने साल 2018 में 'आधी' से बतौर लीड एक्‍टर आधिकारिक रूप से करियर की शुरुआत की।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.