रायगढ़ जिले में फिर पकड़ाया अवैध धान:3 अलग-अलग घरों से 1079 बोरी अवैध धान जब्त

Updated on 20-11-2025 12:14 PM

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक बार फिर अवैध धान का भंडारण पकड़ाया है। जिला प्रशासन की टीम ने तमनार और खरसिया में 3 अलग-अलग मामलों में 1079 बोरी अवैध धान जब्त किया गया है। मामले में मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

जानकारी के मुताबिक, पहला मामला तमनार ब्लॉक का है। जहां 19 नवंबर को घरघोड़ा एसडीएम दुर्गा प्रसाद अधिकारी के नेतृत्व में राजस्व व खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम बिजना में अचानक निरीक्षण किया।

इस दौरान पता चला कि माखन गुप्ता के घर में काफी मात्रा में धान का अवैध भंडारण किया गया है। जिसके बाद टीम ने जब यहां जांच किया, तो उसके घर में 951 बोरी धान अवैध रूप से मिला।

जिसके बारे में दस्तावेज मांगे गए, तो माखन गुप्ता कोई कागजात पेश नहीं कर सका। ऐसे में संयुक्त जांच टीम ने तत्काल 951 बोरी धान को जब्त करते हुए मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

2 प्रकरण में 58 और 70 कट्टा अवैध धान जब्त

दूसरा मामला खरसिया ब्लॉक का है। जिसमें राजस्व, मंडी और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम को सूचना मिली कि काफरमार व केवाली में अवैध धान का भंडारण किया गया है।

ऐसे में SDM प्रवीण तिवारी, मंडी सचिव प्रशांत कुलमित्र, फूड इंस्पेक्टर बनमाली यादव व मंडी उपनिरीक्षकों द्वारा निरीक्षण के दौरान काफरमार में वरूण तिवारी के यहां 58 कट्टा व केवाली में गुहादास महंत के यहां 70 कट्टा धान मिला।

जिसके बारे में पूछताछ करने पर उनके पास कोई दस्तावेज नहीं मिला। ऐसे में संयुक्त टीम ने अवैध धान को जब्त कर मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.