यौन उत्पीड़न आरोपों में फंसे IG रतनलाल डांगी हटाए गए:SI की पत्नी की शिकायत के बाद PHQ अटैच

Updated on 07-11-2025 10:55 AM
रायपुर, छत्तीसगढ़ पुलिस अकादमी चंदखुरी में पोस्टेड IG रतनलाल डांगी को यौन उत्पीड़न के आरोपों के बीच पद से हटा दिया गया है। डांगी को पुलिस अकादमी से हटाकर पुलिस मुख्यालय में अटैच किया गया है। डांगी पर SI की पत्नी ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे।

गृह विभाग के सचिव हिमशिखर गुप्ता ने आदेश जारी किया है। IG रतनलाल डांगी की जगह सीनियर IPS अजय यादव को जिम्मेदारी सौंपी है। अजय यादव नारकोटिक्स डिपार्टमेंट में थे, जो अब पुलिस अकादमी चंदखुरी में निदेशक के रूप में सेवाएं देंगे।

SI की पत्नी ने IG डांगी के खिलाफ पुलिस मुख्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। यौन उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए थे। डांगी के खिलाफ 14 दिन की जांच और इंटरनल रिपोर्ट के बाद गृह विभाग ने एक्शन लिया है।

वहीं SI की पत्नी के आरोपों पर IG रतनलाल डांगी ने भास्कर डिजिटल से कहा था कि शिकायतकर्ता महिला उन्हें ब्लैकमेल कर रही है। वह महिला के खिलाफ पहले ही सीनियर अफसरों से कर चुके हैं। महिला मुझे बदनाम करने और ब्लैकमेल करने के लिए ये सब कर रही है।

IG आनंद छाबड़ा कर रहे मामले की जांच

IPS रतनलाल डांगी की शिकायत की जांच पुलिस मुख्यालय के निर्देशन में IG आनंद छाबड़ा कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि जांच अधिकारी पहले महिला से पूछताछ करेंगे। उससे बयान और डिजिटल साक्ष्य जुटाएंगे।

महिला के बयान लेने के बाद IPS रतनलाल डांगी का बयान दर्ज किया जाएगा। जांच दल में महिला अधिकारियों को भी शामिल किया गया है। जांच रिपोर्ट कब जारी होगी, जांच दल और पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों ने अभी तक इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

अब जानिए पूरा मामला

दरअसल, पीड़िता SI की पत्नी ने 15 अक्टूबर 2025 को पुलिस मुख्यालय में औपचारिक रूप से शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि 2017 में रतनलाल डांगी से उसकी मुलाकात कोरबा में हुई थी, जब IPS डांगी वहां एसपी पद पर तैनात थे। शुरूआती बातचीत सोशल मीडिया पर हुई, जो आगे बढ़ती गई।

दंतेवाड़ा में पदस्थापना के दौरान वह वीडियो कॉल के माध्यम से उन्हें योग सिखाती थी। राजनांदगांव और सरगुजा में आईजी बनने के बाद डांगी ने कथित रूप से उसे परेशान करना शुरू किया। बिलासपुर आईजी रहते हुए उत्पीड़न का सिलसिला और बढ़ गया।

शिकायत में महिला ने बताया कि IPS डांगी उसे अपनी पत्नी की गैरमौजूदगी में बंगले में बुलाते थे। न आने पर तबादले की धमकी देते थे। चंद्रखुरी पुलिस प्रशिक्षण अकादमी में तबादले के बाद भी वह वीडियो कॉल के जरिए सुबह 5 बजे से रात 10 बजे तक संपर्क करने का दबाव बनाते थे। महिला ने यह भी दावा किया है कि उसके पास कई आपत्तिजनक डिजिटल साक्ष्य मौजूद हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.