हम सभी ध्यान दें तो क्षेत्र को बहुत जल्दी बना सकते हैं बाल विवाह मुक्तः मनोज जायसवाल

Updated on 08-11-2024 01:37 PM

सूरजपुर। जिला कलेक्टर एस.जयवर्धन के निर्देश व जिला कार्यक्रम अधिकारी रमेश साहू के मार्गदर्शन में जिले को बाल विवाह मुक्त करने हेतू जिला बाल संरक्षण अधिकारी मनोज जायसवाल के नेतृत्व में टीम सक्रिय है,इसी क्रम में आज रामानुजनगर में विकास खण्ड के समस्त सचिव और रोजगार सहायकों को उनके कार्य दायित्व के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गई।

जिला बाल संरक्षण अधिकारी मनोज जायसवाल ने बताया कि एन.एफ.एच.एस. के सर्वे के अनुसार छ. ग. मे सूरजपुर में सबसे ज्यादा 34  विवाह  बाल विवाह होते हैं जो चिंता का विषय है। इस कलंक से मुक्ति हेतु आप सभी के सहयोग की आवश्यकता है,सभी सचिव अपने ग्राम पंचायत मे विवाह पंजी का संधारण अनिवार्यतः करें गाँव में होने वाले सभी विवाहों का पंजीयन करें  एवं वर कन्या के उम्र संबंधी दस्तावेजों का परीक्षण करें यदि उम्र कम पाया जाता है तो उसकी सूचना टोल फ्री 1098,181,112 या  परियोजना अधिकारी एवं पर्यवेक्षक को दें बाल विवाह एक सामाजिक बुराई ही नहीं बल्कि एक अपराध भी है .

बाल विवाह करने पर बाल विवाह करने वाले, अनुमति देने वाले एवं शामिल होने वाले सभी अपराधी होते हैं बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम में 2 वर्ष की सजा एवं 1 लाख रुपये का जुर्माना का प्रावधान  है सभी अभी अपने अपने गाँव मे इस संबंध मे जागरूकता लाएं ताकि सूरजपुर जिले को बाल विवाह मुक्त जिला बनाएं कार्यशाला में बाल श्रम, पॉक्सो, गुड टच बेड टच,मानव तस्करी, नशा मुक्ति एवं बाल संरक्षण के संबंधित अन्य विषयों की जानकारी दी गई । कार्यक्रम मे सभी को बाक विवाह मुक्त गाँव बनाने का शपथ दिलाया गया । कार्यक्रम मे जिला बाल संरक्षण अधिकारी मनोज जायसवाल, जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजय राय सामाजिक कार्यकर्ता अंजनी साहू चाइल्ड लाइन से जनार्दन यादव एवं रमेश साहू उपस्थित थे। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.