'अगर सलमान का कोई बेटा होता तो...' शाहरुख ने कही बड़ी बात, सलमान बोले- मैं चाहता हूं कि आर्यन कैमरे के सामने आएं
Updated on
18-10-2025 02:29 PM
सऊदी अरब के रियाद में जॉय फोरम कार्यक्रम के दौरान शाहरुख खान , सलमान खान और आमिर खान तीनों एक प्लेटफॉर्म पर एकसाथ दिखे। यकीनन बॉलीवुड के तीन दिग्गजों का एकसाथ यूं दिखना किसी सेलिब्रेशन जैसा रहा। इन सितारों ने यहां अपनी दशकों पुरानी दोस्ती, करियर और अपनी फिल्मों को लेकर काफी सारी बातें कीं। सलमान खान ने शाहरुख के बेटे आर्यन की भी तारीफ की और बताया कि उनकी बतौर निर्देशक पहली फिल्म 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' कितनी सफल रही।
इसी इवेंट से सामने आए 'एक्स' पर मौजूद एक वीडियो क्लिप में सलमान कहते दिख रहे हैं, 'आर्यन ने एक वेब शो, द बैड्स ऑफ़ बॉलीवुड बनाया और ये वाकई बहुत शानदार है। तो अब उसकी परवरिश भी वैसी ही रही होगी। वो नहीं चाहता लेकिन मैं चाहता हूं कि वो कैमरे के सामने आए, एक बेहद गंभीर पिता ...और जैसा कि मैंने पहले भी कहा, अगर आर्यन उनकी जगह लेता है तो आर्यन ही एकमात्र शख्स होगा जिसे लेकर वो खुश होंगे।'
'या अगर सलमान का कोई बेटा होता! तो...'
शाहरुख ने हंसते हुए कहा, 'या अगर सलमान का कोई बेटा होता! तो मैं चाहता कि वो इतिहास का सबसे बड़ा सितारा बनता। इसलिए हम इस पर काम कर रहे हैं। लेकिन जैसा सलमान ने कहा- आजकल सभी युवा वीडियो के बारे में बहुत तेज हो गए हैं और इससे आर्यन को बहुत मदद मिली है।'
'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' की कहानी
बता दें कि 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' हिंदी फिल्म इंडस्ट्री पर व्यंग्य की तरह है। इस शो में बॉलीवुड के भीतर चलने वाले पावर स्ट्रगल, बाहरी लोगों के सामने आने वाली चुनौतियां, फिल्मी सितारों के हालात जैसे चीजों को बखूबी दर्शाया गया है। इसमें लक्ष्य और सहर बंबा लीड रोल में हैं। साथ ही अन्या सिंह, राघव जुयाल, बॉबी देओल, मोना सिंह और मनोज पाहवा भी लीड रोल में हैं। शो को रिलीज के बाद पॉजिटिव रिव्यू मिले जिसमें इसके शार्प राइटिंग , एक्टिंग और कैमियो की खूब तारीफ की गई। आर्यन खान द्वारा निर्देशित, यह शो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम करने के लिए मौजूद है।
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…