पाकिस्तान ने उकसाया तो... मुनीर आर्मी को भस्मासुर का खतरा, ISI के पिठ्ठू रहे हक्कानी की चेतावनी के मायने समझिए

Updated on 31-10-2025 01:54 PM
काबुल: पाकिस्तान और तालिबान बलों के दरमियान इस महीने हुए घातक सैन्य टकराव के बाद फैले तनाव के बीच अफगानिस्तान के गृह मंत्री सिराजुद्दीन हक्कानी ने पाकिस्तान पर तीखा हमला बोला है। सिराजुद्दीन हक्कानी ने इस्लामाबाद पर अपने घरेलू संघर्ष को अफगानिस्तान के अंदर फैलाने का आरोप लगाया है और धमकी दी है कि इसका अंजाम बुरा होगा। कभी पाकिस्तान की कुख्यात ISI के दुलारे रहे हक्कानी की धमकी ऐसे समय में आई है जब पाकिस्तान-अफगान सीमा पर तनाव बना हुआ है। हालांकि, इस्तांबुल वार्ता में दोनों पक्षों ने युद्धविराम जारी रखने पर सहमति जताई है लेकिन खतरा बना हुआ है। दोनों पक्ष बारूद की ढेर पर बैठे हैं, जिसमें जरा सी चिंगारी भयानक संघर्ष भड़का सकती है।

पाकिस्तान के लिए खतरे की घंटी

ऐसे में तालिबान में एक शक्तिशाली हैसियत रखने वाले और हक्कानी नेटवर्क के प्रमुख की धमकी पाकिस्तान के लिए खतरे की घंटी है। सिराजुद्दीन हक्कानी ने कहा, हमारे पास लंबी दूरी की मिसाइलें या शक्तिशाली हथियार नहीं हैं, लेकिन हमारा संकल्प और दृढ़ निश्चय मजबूत है। अगर हमारे धैर्य की फिर से परीक्षा ली गई तो जवाब विनाशकारी होगा।
हक्कानी की टिप्पणी पाकिस्तान की आंतरिक अस्थिरता के बारे में एक छिपा हुआ संदेश भी था। उन्होंने जोर देकर कहा, हमने बार-बार पाकिस्तानी पक्ष से कहा है कि वे अपनी समस्याओं का आंतरिक समाधान करें। हर व्यक्ति को अपनी मातृभूमि के हित को प्राथमिकता देनी चाहिए। किसी दूसरे देश से उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। हक्कानी ने शांति की इच्छा दोहराई लेकिन चेतावनी भी दी कि उकसावे की कार्रवाई क्षेत्रीय संतुलन को बिगाड़ सकती है

आईएसआई ने दी थी हक्कानी को पनाह

हक्कानी की धमकी को पाकिस्तान का शक्तिशाली सुरक्षा प्रतिष्ठान हल्के में लेने की गलती नहीं करेगा। हक्कानी नेटवर्क से कभी उसके बहुत गहरे रिश्ते रहे हैंय़ 2021 में तालिबान के काबुल में आने से पहले पाकिस्तान की आईएसआई ने हक्कानी नेटवर्क को सुरक्षित पनाहगाह दी थी। ISI को उम्मीद थी कि तालिबान अफगानिस्तान में उसके प्रतिनिधि के रूप में काम करेगा। काबुल में सत्ता बदलने के बाद यह उम्मीद न सिर्फ बेमानी साबित हुई, बल्कि तालिबान नेतृत्व ने खुले रूप से इसका मजाक उड़ाया।

हक्कानी की टिप्पणी काबुल में तालिबान की वापसी के बाद समूह के वरिष्ठ नेता की पाकिस्तान की सबसे कड़ी सार्वजनिक आलोचना है। विश्लेषकों का कहना है कि हक्कानी का भाषण दोनों पड़ोसियों के बीच बढ़ते राजनयिक संकट को सामने लाता है, जो पहले से अस्थिर क्षेत्र में एक और संघर्ष को जन्म दे सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
 14 March 2026
तेहरान/नई दिल्‍ली: भारत में तेल और गैस की भारी किल्‍लत के बीच ईरान ने बड़ी राहत दी है। ईरान ने कहा है कि वह स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय…
 14 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
 14 March 2026
ढाका: बांग्‍लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
Advt.