फिर मुश्‍क‍िलों में फंसी IC 814 वेब सीरीज, 4 एपिसोड को हटाने की मांग, इस बार न्‍यूज एजेंसी ANI ने ठोका मुकदमा

Updated on 10-09-2024 02:03 PM
अनुभव सिन्हा के डायरेक्‍शन में बनी वेब सीरीज 'IC 814: द कंधार हाईजैक' एक बार फिर कानूनी पचड़े में फंसती हुई नजर आ रही है। साल 1999 में इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट आईसी-814 के अपहरण की कहानी पर यह सीरीज लगातार विवादों में है। पहले जहां इस सीरीज में आतंकियों के हिंदू नाम दिखाने पर बवाल मचा, वहीं बाद में फैक्‍ट्स से छेड़छाड़ के आरोप लगे। लेकिन अब न्‍यूज एजेंसी ANI ने मेकर्स के ख‍िलाफ मुकदमा ठोक दिया है।

बीते महीने 29 अगस्त, 2024 को प्रीमियर होने वाली छह-एपिसोड की इस सीरीज में IC 814 विमान में सवार यात्रियों की पीड़ा को दिखाया गया है। काठमांडू से दिल्ली जा रही फ्लाइट को पाकिस्‍तान से आए पांच आतंकियों ने हाईजैक कर लिया था। विमान को अमृतसर से लाहौर और फिर दुबई होते हुए तालिबान के कब्‍जे वाले कंधार ले जाया गया। सीरीज में विजय वर्मा, नसीरुद्दीन शाह, पंकज कपूर, अरविंद स्‍वामी और मनोज पाहवा के साथ ही दीया मिर्जा जैसे दिग्‍गज एक्‍टर्स हैं।

बिना लाइसेंस दिखाए अटल बिहारी वाजपेयी, परवेज मुशर्रफ के फुटेज


न्यूज एजेंसी ANI ने आरोप लगाया है कि निर्माताओं ने बिना अनुमति के सीरीज में उनके कुछ वीडियो फुटेज का इस्तेमाल किया है। 'बार एंड बेंच' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ANI ने नेटफ्लिक्स और IC 814 के निर्माताओं के खिलाफ मुकदमा दायर किया है, जिसमें कथित तौर पर बिना उचित लाइसेंस के तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पाकिस्‍तानी जनरल परवेज मुशर्रफ सहित कई प्रमुख हस्तियों के फुटेज के इस्‍तेमाल का आरोप है। ये फुटेज छह एपिसोड वाली सीरीज में से चार एपिसोड में इस्‍तेमाल किए गए हैं।

दिल्‍ली हाई कोर्ट ने स्‍वीकार की श‍िकायत, चलेगा मुकदमा


न्‍यूज एजेंसी ने मुकदमा दायर करते हुए सीरीज से ये चार एपिसोड हटाने की मांग की है। ANI के वकील सिद्धांत कुमार बताते हैं उनके मुवक्‍क‍िल के कॉपीराइट सामग्री और ट्रेडमार्क का अनधिकृत उपयोग हुआ है। सीरीज की आलोचनाओं के बीच उनके ब्रांड की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचा है। दिल्ली हाई कोर्ट ने शिकायत को स्वीकार कर लिया है और मामले की सुनवाई निर्धारित की है।

आंकियों के हिंदू कोड नेम पर मचा था बवाल


IC 814 वेब सीरीज को रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया पर आलोचना और कोर्ट केसेस का सामना करना पड़ा है। सीरीज की सबसे अध‍िक आलोचना हाईजैकर्स के हिंदू कोड नेम को लेकर हुई। आरोप लगाया गया कि मेकर्स ने आतंकियों के धर्म की पहचान को छुपाया है। हालांकि, मेकर्स का कहना है कि उन्‍होंने सरकारी तथ्‍यों के आधार पर सीरीज बनाई है। इसमें साल 2000 में गृह मंत्रालय के उस बयान का भी हवाला दिया गया, जिसमें आतंकियों के कोड नेम 'भोला' और 'शंकर' ही बताए गए थे।

मंत्रालय से मीटिंग के बाद बदला गया डिस्‍क्‍लेमर


मामले की गंभीरता को देखते हुए सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने नेटफ्लिक्स इंडिया की कंटेंट प्रमुख मोनिका शेरगिल को तलब किया था। इसके बाद सीरीज के डिस्‍क्‍लेमर में बदलाव किया गया है। इसमें हाईजैकर्स के हिंदू कोड नेम के साथ ही असली नाम भी बताए गए हैं, ताकि उनकी पहचान स्पष्ट हो सके।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.