मैं धज्जियां उड़ा दूंगा... सुनील शेट्टी का चढ़ा पारा, 'हेरा फेरी 3' विवाद के बीच बेटे अहान को लेकर दी खुली धमकी
Updated on
22-05-2025 02:21 PM
बॉलीवुड के 'अन्ना' सुनील शेट्टी लगातार सुर्खियों में हैं। एक तरफ जहां उन्हें 'हेरा फेरी 3' से परेश रावल के बाहर निकलने की खबर से गहरा झटका लगा है, वहीं अब उन्होंने बेटे अहान शेट्टी के खिलाफ नेगेटिव खबर फैलाने वालों की 'धज्जियां उड़ाने' की खुली धमकी दे दी है। सुनील का दावा है कि इंडस्ट्री के ही कुछ लोग मीडिया में उनके बेटे के बारे में नकारात्मकता फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह ऐसी घटिया हरकत करने वालों को बेकनाब करेंगे। सुनील शेट्टी ने सीधे शब्दों में कहा कि जरूरत पड़ी तो वह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और नीच हरकत करने वालों के नाम सार्वजनिक रूप से बताएंगे। अहान इन दिनों 'बॉर्डर 2' की तैयारियों में जुटे हैं।
सुनील शेट्टी ने जेपी दत्ता के डायरेक्शन में बनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बॉर्डर' में भैरव सिंह का किरदार निभाया था। जबकि अब उनके बेटे अहान 'बॉर्डर 2' में नजर आने वाले हैं। 'जूम' से बातचीत में सुनील ने कहा कि उन्होंने अहान से कहा है कि वह 'बॉर्डर 2' में अपना बेस्ट दें और इसे अपनी अंतिम फिल्म की तरह देखें, क्योंकि यह ऐसी फिल्म होगी जो आने वाले दिनों में हर साल स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के मौके पर टीवी पर दिखाई जाएगी।
सुनील बोले- लोग चाहते हैं कि 'बॉर्डर 2' ना चले
दिग्गज एक्टर ने आगे कहा, 'लोगों ने अहान बारे में नेगेटिव न्यूज लिखवाने के लिए बहुत सारे पैसे दिए। क्या आपको लगता है कि मेरे पास कनेक्शन नहीं हैं? क्या आपको लगता है कि मैं वही काम नहीं कर सकता? मैं आज भी अपने खाने का खर्च खुद उठाता हूं। मैं आज भी अपना पैसा खर्च करता हूं, निर्माता का नहीं। और इसी तरह अहान का लालन-पालन हुआ है। मैंने इस बारे में कभी बात नहीं की, लेकिन अब मैं यह कहूंगा। यह सारी नेगेटिविटी इसलिए फैलाई गई, क्योंकि अहान 'बॉर्डर 2' करना चाहता था और लोग चाहते थे कि उनकी फिल्में चले, न कि 'बॉर्डर 2'।'
'यह फिल्म अहान को दशकों तक जिंदा रखेगी'
सुनील ने कहा, 'मैंने उससे कहा कि यह फिल्म तुम्हें आने वाले दशकों तक जिंदा रखेगी, जैसे पहली 'बॉर्डर' ने मुझे जिंदा रखा है। इस फिल्म की वजह से अहान ने कई मौके गवां दिए। दूसरों के अहंकार के कारण वह कई मौके चूक गया। उसे उन फिल्मों से निकाल दिया गया और प्रेस में इसके लिए उसे ही दोषी ठहराया गया।'
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…