'1000 में एक थी मैं, फूट-फूटकर रोती थी, 2003 विश्व कप विनाशकारी अनुभव' महिला एंकर का यूं छलका दर्द

Updated on 11-09-2025 02:25 PM
नई दिल्ली: क्रिकेट होस्ट करना किसी भी एंकर के लिए गौरव की बात होती है। हजारों-लाखों के फैंस के बीच चमक-दमक से हर कोई छा जाना चाहता है। हालांकि, समय-समय पर इस लैविश लाइफ के पीछे की वो सच्चाई सामने आती है, जो कई बार खौफनाक होती है। भारतीय टीवी इंडस्ट्री में बड़ी नाम मंदिरा बेदी ने एक ऐसे ही सच से पर्दा उठाया है। उन्होंने बताया कि किस तरह से उन्हें जब 2003 शुरुआत में परेशानी हुई थी और वह फूट-फूटकर रोती थीं। 1000 लड़कियों का स्क्रीन टेस्ट लिया गया था और वह उनमें से इकलौती चुनी गई थीं।

एक इंटरव्यू में शांति और औरत सहित तमाम टीवी शो में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी मंदिरा बेदी ने बताया कि क्रिकेट उनके करियर का टर्निंग पॉइंट रहा। उसने उनका करियर बदल दिया। उन्होंने बताया कि टीवी में एक्टिंग करने के बाद वह कुछ ही समय में ऊब गई थीं। यही वजह है कि जब 2003 विश्व कप होस्ट करने का मौका मिला तो उन्होंने तुरंत लपक लिया। वह कुछ अलग करना चाहती थीं। हालांकि, उन्होंने स्वीकार किया कि शुरुआती सप्ताह विनाशकारी अनुभव वाले थे।
उन्होंने बताया कि कड़वे अनुभव के बावजूद हार नहीं मानी और कुछ ही समय में वह हर किसी की फेवरिट हो गईं। उन्होंने बताया कि 2003 विश्व कप होस्ट करने का मौका मिलने से पहले ब्रॉडकास्टर्स ने 1000 लड़कियों का स्क्रीन टेस्ट लिया था। फिटनेस फ्रीक मानी जाने वाली मंदिरा पहली महिला क्रिकेट एंकर थीं। उन्होंने कहा- मेरा पहला रिएक्शन हां था, लेकिन इसके बाद बहुत-सी चीजें हुईं। उन लोगों ने 1000 लड़कियों का स्क्रीन टेस्ट लिया था। 3 स्क्रीन टेस्ट के बाद मेरा सिलेक्शन हुआ।
उन्होंने लीजेंड्स के साथ बैठकर शो होस्ट करने का अपना अनुभव बताते हुए कहा- यह मायने नहीं रखता कि आप कितनी तैयारी करके आते हैं। यह विनाशकारी अनुभव था। मेरे दिमाग में काफी कुछ चल रहा था। सोच रही थी कि यह क्रिकेट है। भारत में इसकी भयंकर फैन फॉलोइंग है। लाइव टीवी पर जो कुछ आप बोल देंगी वो वापस नहीं हो सकता। मैं बहुत नर्वस थी। हर शो के बाद सिर झुकाकर रोती थी। मैं सिर्फ शो में दिखावे की हंसी हंस रही थी।
साथ ही उन्होंने बताया कि चैनल की ओर से काफी मदद मिली। चैनल ने कॉन्फिडेंस दिया। चैनल की ओर से कहा कि आप कमेंटेटर नहीं हैं। जाइए और फन करिए। आप जो कुछ पूछना चाहती हैं पूछिए। कुछ भी अलग नहीं है। चैनल से मिले सपोर्ट के बाद मैं लाइव गई। हालांकि, उससे पहले मुझे कहा किया था कि वह कितनी मूर्ख है, वह जो भी बोलती है, उसमें एक भी शब्द समझदारी भरा नहीं है। बाद में यह भी सुना कि उसे पैनल में पाकर कितनी खुशी होती है, वह पैनल को और अधिक मजेदार बना देती है। कुछ हफ्तों के दौरान बहुत से लोगों के विचार बदल गए। बता दें कि 2003 विश्व कप का फाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था। भारतीय टीम को दिल तोड़ने वाली हार मिली थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.