मैं जवाहरलाल नेहरू के शब्दों को याद करता हूं... न्यूयॉर्क का मेयर बनने के बाद जोहरान ममदानी का पहला संबोधन, भारत का जिक्र

Updated on 05-11-2025 01:36 PM
न्यूयॉर्क: भारतीय मूल के मुस्लिम उम्मीदवार जोहरान ममदानी ने न्यूयॉर्क मेयर इलेक्शन जीत लिया है। वहीं, उन्होंने इलेक्शन जीतने के बाद अपने पहले भाषण में भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का नाम लिया है। उन्होंने अपने पहले भाषण में कहा है कि "मैं जवाहरलाल नेहरू के शब्दों को याद करता हूं।"डे मोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार ममदानी का मुकाबला इस महत्वपूर्ण मेयर चुनाव में पूर्व गवर्नर एंड्रयू कुओमो, जो एक स्वतंत्र उम्मीदवार थे, उनके साथ और रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार कर्टिस स्लीवा से था। ममदानी ने दोनों को हराकर चुनाव जीत लिया है।

डेमोक्रेट उम्मीदवार ममदानी ने न्यूयॉर्क सिटी मेयर चुनाव में 948,202 वोट (50.6 प्रतिशत) हासिल कर जीत हासिल की। जबकि कुओमो को 776,547 वोट (41.3 प्रतिशत) मिले, जबकि स्लीवा को 137,030 वोट मिले। एनवाईसी चुनाव बोर्ड ने कहा कि 1969 के बाद पहली बार दो मिलियन वोट डाले गए, जिनमें मैनहट्टन में 444,439 वोट पड़े, उसके बाद ब्रोंक्स (187,399), ब्रुकलिन (571,857), क्वींस (421,176) और स्टेटन आइलैंड (123,827) का स्थान रहा।
ममदानी के पहले संबोधन में नेहरू का जिक्र
जोहरान ममदानी ने जीत हासिल करने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि "मैं जवाहरलाल नेहरू के शब्दों के बारे में सोचता हूं। इतिहास में ऐसा क्षण बहुत कम आता है जब हम पुराने से नए की तरफ कदम बढ़ाते हैं। जब एक युग का अंत होता है और एक राष्ट्र की आत्मा को अभिव्यक्ति मिलती है। आज रात हम पुराने से नए की ओर कदम बढ़ा रहे हैं।" इसके अलावा अपने संबोधन में ममदानी ने उन न्यू यॉर्कवासियों का आभार व्यक्त किया जिन्होंने उन्हें वोट नहीं दिया और कहा कि वह उनका विश्वास जीतने के अवसर के लिए आभारी हैं। उन्होंने कहा, "मुझे आपके विश्वास के योग्य साबित करने का अवसर देने के लिए धन्यवाद।" उन्होंने कहा कि "मैं हर सुबह एक ही उद्देश्य के साथ जागूंगा, कि इस शहर को आपके लिए कल से बेहतर बनाना।"

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में अगस्त 2024 में शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद मोहम्मद यूनुस ने लगातार भारत-विरोधी भावना का इजहार किया। इसका असर दोनों देशों के रिश्ते पर साफ…
 16 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका ने नाटो सैन्य गठबंधन के सहयोगियों को ईरान के खिलाफ युद्ध में साथ देने के लिए धमकाया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि नाटो को…
 16 March 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ संघर्ष खत्म करने के लिए चीन की मध्यस्थता स्वीकार करने या बातचीत की मेज पर आने से इनकार कर दिया है। पाकिस्तान ने चीन…
 16 March 2026
तेल अवीव: इजरायल ने आने वाले दिनों ईरान में हमले तेज करने का ऐलान किया है। इजरायली सेना ने आने वाले तीन हफ्तों में ईरान में करीब एक हजार ठिकानों…
 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
Advt.