'मन किया मारू दो चांटा हींचकर उसको', मालती से नाखुश हैं नीलम तो तान्या बोलीं कहा- मेरी जगह लेने की कोशिश कर रही
Updated on
06-10-2025 01:10 PM
भारतीय क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन मालती चाहर की 'बिग बॉस 19' में एंट्री हुई है। उनके आते ही तान्या मित्तल और नीलम गिरी बिदक गई हैं।क्योंकि वाइल्डकार्ड ने उनसे आते ही दुश्मनी कर ली। अब शो के लेटेस्टे प्रोमो में भी तान्या-नीलम उनके बारे में बात करती दिखीं। भोजपुरी एक्ट्रेस ने तो मालती को थप्पड़ मारने के लिए भी कह दिया है।
दरअसल, 'बिग बॉस 19' का लेटेस्ट वीडियो जो सामने आया है, उसमें नीलम गिरी और तान्या मित्तल गार्डन एरिया में बैठी होती हैं। वहां दोनों वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट मालती चाहर के बारे में बात कर रही होती हैं। मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने कहा, 'वो मेरे को हटाकर ग्रुप में घुसने की कोशिश कर रही है।' इस पर एक्ट्रेस ने कहा, 'मेरे को, तेरे को सबको हटाकर भाई, वो अलग जा रही है वो लड़की। किसा का कुछ भी मैटर चल रहा हो... अभी ये सब लोग बैठे हैं ना, जैसे ये बैठे हैं 4-5 आदमी, तो मालती को ये फर्क नहीं पड़ता है कि यहां 4 लोग बैठा है। जाकर बैठ जाएगी फट से।'
नीलम का मालती को थप्पड़ मारने का मन किया
फिर तान्या बोलीं, 'जैसे अपने में हिचक है, उसमें नहीं है। वो (मालती) कहीं भी जाकर बैठ जाएगी।' फिर नीलम ने कहा, 'उसको कोई ये लेना देना नहीं है कि कोई क्या बीच में बात कर रहा है। तू समझ, मुझे मना किया कि मारू दो चांटा हींचकर उसको।' मॉडल ने जवाब दिया, 'ये जो ग्रुप है, वो 6 हफ्तों में नहीं बना है। दो-तीन हफ्ते ही हुए हैं। पहले तो मैं तू और कुनिका जी ही थे।' भोजपुरी एक्ट्रेस बोलीं, 'एक चीज ये फील हुआ कि अगर हम लोगों का ग्रुप टूट जाएगा तो बहुत खराब लगेगा।
इस हफ्ते नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स कौन?
बता दें कि इस हफ्ते बेघर होने के लिए 6 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेटेड हैं, जिसमें जीशान कादरी, नीलम गिरी, मृदुल तिवारी, बसीर अली, अशनूर कौर और प्रणित मोरे का नाम शामिल है। टास्क में घरवालों को दो परिवारवालों के ग्रुप में बांटा गया था। जिस दौरान सबने एक-दूसरे के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली और बदला लिया।
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…