रायगढ़ में दिवाली के दूसरे दिन पति-पत्नी का मर्डर:आंगन में मिली लाश

Updated on 22-10-2025 02:02 PM
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में दिवाली के दूसरे दिन डबल मर्डर हुआ है। 21 अक्टूबर की रात गांव कपाटडेरा में पति-पत्नी की लाश घर के बाहर आंगन पर मिली। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, खून से सने शव पर मारपीट के निशान मिले है। किसी ने डंडे से पीट-पीटकर दोनों को मौत के घाट उतारा है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

इधर धरमजयगढ़ के तालाब में युवक की लाश मिली है। शरीर पर चोट के निशान से हत्या की आशंका है। मृतक डूगरूपारा निवासी कैलाश सारथी (19) था। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।

आंगन में पड़ी मिली दोनों की लाश मृतकों की पहचान गुरुवार सिंह राठिया (35 साल) और उसकी पत्नी मनीता राठिया (30 साल) के रूप में हुई है। जो ग्राम भेंड्रा के आश्रित गांव कपाटडेरा के रहने वाले है। बुधवार सुबह दोनों की खून से सने लाश को परिवार वालों ने देखा तो गांव के कोटवार को सूचना दी।

इसके बाद कोटवार ने घटना की सूचना घरघोड़ा पुलिस को दी। ऐसे में थाना प्रभारी गौरव कुमार समेत पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और मामले में जांच शुरू कर दी। जहां प्रारंभिक जांच में मामला हत्या से जुड़ा मिला।

फोरेंसिक, डॉग स्क्वायड की टीम जांच में जुटी

सूचना पर पहुंची फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की टीम जांच कर रही है। वहीं पुलिस परिजनों के अलावा आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि मृतक के तीन बच्चे हैं। फिलहाल हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है और पुलिस आगे की जांच में जूटी हुई है।

रुपए के लेनदेन में हत्या का शक

रुपए लेनदेन के विवाद में हत्या का शक है। कुछ संदेहियों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। आरोपी परिवार के ही सदस्य हो सकते हैं। एसडीओपी सिद्धांत तिवारी ने बताया कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। अभी पूछताछ की जा रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.