ऋतिक रोशन कमाएंगे कियारा से 6 गुना अध‍िक पैसा! Jr NTR की फीस अनिल कपूर 7 गुना ज्यादा

Updated on 28-07-2025 12:46 PM
स्‍पाई यूनविर्स की छठी फिल्‍म 'वॉर 2' को लेकर सरगर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। साल 2009 की सुपरहिट 'वॉर' के इस सीक्‍वल को लेकर शोर इसलिए भी है कि जूनियर एनटीआर पर्दे पर ऋतिक रोशन से भ‍िड़ने वाले हैं। स्‍वतंत्रता दिवस के मौके पर 14 अगस्‍त को जहां 'वॉर 2' सिनेमाघरों में धूम मचाने आ रही है, वहीं फिल्‍म की कास्‍ट और उसकी फीस को लेकर नए दावे चौंकाने वाले हैं। बताया जा रहा है कि मेजर कबीर यानी ऋतिक रोशन इस फिल्‍म ने 100 करोड़ रुपये की कमाई करने वाले हैं। जबकि जूनियर NTR से लेकर अनिल कपूर और कियारा आडवाणी को भी तगड़ी फीस मिल रही है।

बीते शुक्रवार, 25 जुलाई को YRF ने 'वॉर 2' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज किया। इसमें ऋतिक और जूनियर एटीआर की एक्‍शन सीन्‍स ने जहां रोमांच बढ़ाने का काम किया है, वहीं कियारा आडवाणी के किरदार ने भी उत्‍साह को चरम पर पहुंचाया है। 'वॉर 2' का बजट 400 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। यह YRF के 'स्‍पाई यूनिवर्स' की अब तक की सबसे महंगी फिल्‍म है।

ऋतिक रोशन की फीस

अब 'एनडीटीवी' की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ऋतिक ने यशराज फिल्म्स के साथ 'वॉर 2' के लिए एक जबरदस्‍त डील की है। इसके मुताबिक, एक्‍टर ने फिल्‍म करने के लिए जहां ₹50 करोड़ की भारी-भरकम फीस ली है, वहीं इसके साथ ही पोस्‍ट रिलीज प्रॉफिट शेयरिंग की शर्त भी रखी है। यानी इस फिल्म से मेकर्स को जो भी कमाई होगी, उसका एक हिस्‍सा ऋतिक रोशन भी मिलेगा।

...तो 100 करोड़ से अध‍िक कमाएंगे ऋतिक रोशन

'वॉर 2' को लेकर जिस तरह की हाईप है, बाजार के जानकार यह मानकर चल रहे है कि इस शर्त की वजह से ऋतिक रोशन 'वॉर 2' से कुल कमाई ₹100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर सकते हैं। यदि ऐसा होता है, तो ऋतिक 'स्‍पाई यूनिवर्स' में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्‍टर्स में शामिल हो जाएंगे। यहां सलमान खान (टाइगर) और शाहरुख खान (पठान) पहले से ही 100 करोड़ से अध‍िक की आमद के साथ मौजूद हैं।

जूनियर NTR की फीस

ऋतिक रोशन की इस फिल्‍म से तेलुगू सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की भी 'स्‍पाई यूनिवर्स' में एंट्री हो रही है। वह इस फिल्म से हिंदी फिल्‍मों में डेब्यू भी कर रहे हैं। RRR फेम जूनियर एनटीआर का दबदबा भी कम नहीं है। उनके इस फिल्‍म से जुड़ने के कारण दक्षिण भारतीय फैंस और दर्शकों का एक बड़ा हिस्‍सा 'वॉर 2' से जुड़ रहा है। 'इंडिया टुडे' की रिपोर्ट बताती है कि जूनियर NTR को 'वॉर 2' के लिए 70 से 75 करोड़ रुपये की फीस मिली है

कियारा आडवाणी की फीस

इसी तरह फिल्म की लीडिंग लेडी यानी कियारा आडवाणी भी मोटी रकम वसूल रही हैं। वह मां बनने के बाद पहली बार पर्दे पर नजर आने वाली है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि कियारा आडवाणी को इस फिल्‍म के लिए 15 करोड़ रुपये की फीस मिली है

अयान मुखर्जी और अनिल कपूर की फीस

अयान मुखर्जी के डायरेक्‍शन में बनी 'वॉर 2' में अनिल कपूर और आशुतोष राणा भी हैं। बताया जाता है कि डायरेक्‍टर साहब से यशराज फिल्‍म्‍स से 30-32 करोड़ रुपये की फीस वसूली है। जबकि अनिल कपूर को 10 करोड़ रुपये मेहनताना मिला है

YRF के स्‍पाई यूनिवर्स की फिल्‍में

'वॉर 2' यशराज फिल्‍म्‍स के 'स्‍पाई यूनिवर्स की छठी फिल्‍म है। इस फ्रेंचाइज की शुरुआत साल 2012 में सलमान खान की 'एक था टाइगर' से हुई थी। इसके बाद 2017 में 'टाइगर जिंदा है' रिलीज हुई। फिर 2019 में 'वॉर' आई, जिसके बाद 2023 में 'पठान' और 'टाइगर 3' रिलीज हुई। फ्रेंचाइज की अगली फिल्‍मों में 'वॉर 2' के बाद आलिया भट्ट और शर्वरी वाघ की 'अल्‍फा' और 'टाइगर वर्सेस पठान' भी आने वाली है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2026
रायपुर।सपनों को उड़ान देने के लिए पंख नहीं, साहस और संकल्प की जरूरत होती है। इसी बात को सत्य साबित किया है छत्तीगसढ के धमतरी की एक साधारण लेकिन जुझारू…
 15 March 2026
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
 15 March 2026
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
 15 March 2026
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
 15 March 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
 15 March 2026
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
 15 March 2026
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
 15 March 2026
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
 15 March 2026
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…
Advt.