फ्लाइट में पानी की बोतल कैसे ले जा सकते हैं? इस शानदार उपाय से यात्रियों की हुई बल्ले-बल्ले!

Updated on 29-11-2024 01:53 PM
वॉशिंगटन: अमेरिका में इस हफ्ते थैंक्सगिविन की छुट्टियों के दौरान लाखों लोग हवाई यात्रा कर रहे हैं। ऐसे में कुछ लोग अपनी यात्रा को ज्यादा मनोरंजक बनाने के लिए आसान ट्रैवेल हैक की तलाश कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर हाल के समय एक हैक काफी चर्चा में है कि अमेरिकी एयरपोर्ट की सिक्योरिटी चेकपॉइंट से पानी की पूरी बोतल कैसे पार कराएं। दरअसल, अधिकतर देशों में फ्लाइट हैंडबैग में किसी भी लिक्विड बॉटल को ले जाने की मनाही है। भले ही वह पानी ही क्यों न हो। पानी समेत कोई भी लिक्विड ले जाने पर पाबंदी सुरक्षा के नजरिए से लगाई गई है।

फ्लाइट में कैसे ले जा सकते हैं पानी की बॉटल


अगर आप अमेरिका में फ्लाइट में सवार होने वाले हैं और पानी की पूरी बॉटल अंदर ले जाना चाहते हैं तो पहले उसे जमाना होगा। अगर पानी की बोतल जमकर बर्फ बन गई है तो उसे आसानी से सिक्योरिटी चेकपॉइंट पर पास कर दिया जाएगा। इससे आप कोई नियम भी नहीं तोड़ेंगे। इतना ही नहीं अमेरिका में फ्लाइट संबंधी नियम बनाने वाली संस्था अमेरिकी परिवहन सुरक्षा प्रशासन (US Transportation Security Administration) वास्तव में इस पर सहमत है।

अमेरिकी नियामक ने नियम के बारे में बताया


TSA के प्रवक्ता ने CNN को बताया है कि, "जमे हुए तरल पदार्थों को चेकपॉइंट से गुजरने की अनुमति है, बशर्ते कि वे स्क्रीनिंग के लिए प्रस्तुत किए जाने पर जमे हुए हों।" उन्होंने कहा, "अगर जमे हुए तरल पदार्थ आंशिक रूप से पिघले हुए हैं, पतले हैं या कंटेनर के नीचे कोई तरल पदार्थ है, तो उन्हें 3-1-1 तरल पदार्थ की आवश्यकताओं को पूरा करना होगा।" उन्होंने TSA के नियम का हवाला देते हुए कहा, जो प्रत्येक यात्री को 3.4 औंस या 100 मिलीलीटर से कम के कंटेनर में तरल पदार्थ, जैल और एरोसोल लाने की अनुमति देता है और सभी एक क्वार्ट-आकार (7x8) इंच के बैग में फिट हो सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.