जीता हुआ मैच हार गई हांगकांग की टीम, एशिया कप में बना शर्मनाक रिकॉर्ड

Updated on 16-09-2025 02:56 PM
दुबई: एशिया कप 2025 के 8वें मैच में श्रीलंका ने हांगकांग को 4 विकेट से हरा दिया। यह मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में हांगकांग की खराब फील्डिंग चर्चा का विषय रही, क्योंकि उन्होंने छह कैच टपकाए और इसी के साथ वे उन टीमों की सूची में शामिल हो गए जिन्होंने टी20 मैच की एक ही पारी में छह कैच छोड़े हैं।

एक पारी में सबसे ज्यादा कैच छोड़ने का रिकॉर्ड

मैच का सबसे बड़ा हाईलाइट हांगकांग की फील्डिंग रही। एक पारी में छह कैच छोड़ने वाली अन्य टीमों में 2009 में श्रीलंका के खिलाफ भारत, 2017 में श्रीलंका के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका और 2024 में स्कॉटलैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में कैच को लेकर मस्ले आम है। दरअसल इस स्टेडियम में लगे रिंग ऑफ फायर लाइट के कारण फील्डर्स को कैच लपकने में दिक्कत होती है।

कैसा रहा मैच का हाल

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए, हांगकांग ने 4 विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाए। उनकी सलामी जोड़ी, जीशान अली (23) और अंशुमान रथ (48), ने टीम को अच्छी शुरुआत दी। कप्तान निजाकत खान ने 38 गेंदों में 52 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम के स्कोर को सम्मानजनक स्तर तक पहुंचाया। श्रीलंका की ओर से दुष्मंथा चमीरा ने दो विकेट लिए, जबकि वानिंदु हसरंगा और दासुन शनाका को एक-एक सफलता मिली।
जवाब में श्रीलंका ने 18.5 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर लिया। श्रीलंका की जीत के नायक पाथुम निसांका रहे, जिन्होंने 44 गेंदों में 68 रन की शानदार पारी खेली। इस पारी में 6 चौके और 2 छक्के शामिल थे। हांगकांग की तरफ से कप्तान यासिम मुर्तजा ने दो विकेट लिए, जबकि आयुष शुक्ला, एहसान खान और एजाज खान को एक-एक विकेट मिला।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.