होली किंगडम स्कूल के होनहार छात्र अनिकेत ठाकुर प्रथम प्रयास में बने सब-इंस्पेक्टर

Updated on 13-11-2024 12:49 PM

कवर्धा । नगर के प्रतिष्ठित आंग्ल माध्यम विद्यालय होली किंगडम स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र अनिकेत सिंह ठाकुर ने अपने पहले ही प्रयास में छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में सब-इंस्पेक्टर पद हासिल कर विद्यालय और पूरे शहर को गर्वान्वित किया है। अनिकेत के इस चयन पर उनके परिवार, विद्यालय परिवार, और शहरवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है, और उन्हें बधाई संदेशों का तांता लगा हुआ है।

अनिकेत सिंह ठाकुर ने अपनी प्राथमिक शिक्षा से लेकर बारहवीं तक की पढ़ाई होली किंगडम स्कूल में पूरी की। अपनी शिक्षा काल से ही वे पुलिस प्रशासन में गहरी रुचि रखते थे। बी.ए. के दौरान उन्होंने अपने लक्ष्य को स्पष्ट रूप से तय कर इसके लिए कठोर परिश्रम करना शुरू कर दिया था, जिसका फलस्वरूप वे इस महत्वपूर्ण पद पर चयनित हुए हैं।



अनिकेत ने बताया कि उनके इस सफर में उनके माता-पिता, श्रीमती सरस्वती सिंह ठाकुर और जितेंद्र सिंह ठाकुर का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। सामान्य मध्यम वर्गीय परिवार से होने के बावजूद माता-पिता ने उन्हें हर कदम पर प्रोत्साहित किया। खेल, व्यायाम और बाहरी गतिविधियों में उनकी बचपन से रुचि रही, जिससे उन्होंने पुलिस चयन परीक्षा के प्रत्येक स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अनिकेत ने अपने विद्यालय के निदेशक और प्राचार्य पास्टर जोश थॉमस एवं सह-निर्देशिका लिजी थॉमस जी को अपनी प्रेरणा का मुख्य स्रोत बताया, जिनके मार्गदर्शन और आशीर्वाद ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचने में मदद की।


विद्यालय परिवार में भी अनिकेत के इस चयन को लेकर खुशी का माहौल है। पास्टर जोश थॉमस और समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अनिकेत को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


यह पहली बार नहीं है जब होली किंगडम स्कूल का कोई विद्यार्थी प्रशासनिक पद पर चयनित हुआ है। इससे पूर्व भी इसी विद्यालय के पूर्व छात्रों में जिले के प्रथम आईपीएस अधिकारी आकाश जैन, डीएसपी मिस महिमा पट्टाबी, असिस्टेंट डायरेक्टर पंचायत एवं ग्रामीण विकास मिस भूमिका देसाई, डॉ. सिद्धार्थ जैन (एमबीबीएस, एमडी), डॉ. विनीत माहेश्वरी, डॉ. वरुण लुनिया और मिस्टर सार्थक खुराना जैसे अनेकों नाम शामिल हैं, जिन्होंने जिले में विद्यालय का नाम रोशन किया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.