64 साल बाद होली और रमजान शुक्रवार को एक साथ:पुलिस अफसर हाई अलर्ट पर, संवेदनशील शहरों में ड्रोन से होगी निगरानी

Updated on 10-03-2025 02:24 PM

'होली साल में एक बार पड़ती है, जुमे की नमाज तो हर सप्ताह पड़नी है। स्थगित भी हो सकती है। कोई बाध्यकारी तो है नहीं। अगर कोई व्यक्ति नमाज पढ़ना ही चाहता है तो अपने घर में पढ़ सकता है। जरूरी नहीं कि वह मस्जिद में ही जाए। जाना है, तो रंग से परहेज न करे।' सीएम योगी आदित्यनाथ का यह कमेंट संभल के सीओ अनुज चौधरी के बयान के बाद आया। अनुज चौधरी ने क्या कहा, यह बताने से पहले ये जानते हैं कि होली और नमाज से जुड़े बयान क्यों चर्चा में हैं?

1961 के बाद पहली बार बना ऐसा संयोग दरअसल 64 साल के बाद होली का त्योहार और रमजान का शुक्रवार एक साथ पड़ रहा है। 14 मार्च को होली है, इस दिन रंग खेला जाएगा। इस दिन शुक्रवार भी है। इससे पहले 1961 में 4 मार्च (शुक्रवार) को होली और रमजान का शुक्रवार साथ-साथ था। 1961 में किसी तरह के तनाव या दंगे-फसाद का रिकॉर्ड नहीं मिलता है। मुस्लिमों में शुक्रवार की अहमियत आम दिनों के मुकाबले ज्यादा होती है। शुक्रवार जब रमजान महीने का हो, तो उनके लिए इसका महत्व और बढ़ जाता है। इस दिन होली भी है और रंग खेला जाएगा। इसलिए पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर है।

2022 में कानपुर और लखनऊ में हुआ था बवाल 2022 में भी होली और शुक्रवार एक साथ पड़े थे। उस समय कानपुर और लखनऊ से बवाल की खबरें आई थीं। कानपुर में जुलूस के दौरान धार्मिक गीत बजाने को लेकर दो समुदायों में झड़प हुई थी। पथराव, तोड़फोड़ और पुलिस पर हमले की घटनाएं सामने आई थीं। कई इलाकों में इंटरनेट बंद करना पड़ा था। इसी तरह लखनऊ में भी कुछ क्षेत्रों में छोटी-मोटी झड़पें हुई थीं।

2022 में विधानसभा चुनाव भी हुआ था। चुनाव के लिए यूपी को केंद्र से मिली फोर्स काे होली तक रोक लिया गया था। इसलिए हालात पर जल्दी काबू पा लिया गया।

इस बार ज्यादा अलर्ट प्रशासन क्यों? 2024 में बहराइच और संभल में हिंसा के मामले सामने आ चुके हैं। बहराइच में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक व्यक्ति की जान चली गई थी। वहीं, नवंबर, 2024 में संभल में शाही मस्जिद के सर्वे को लेकर विवाद हो गया था। मुस्लिम समुदाय के लोग सड़कों पर उतर आए थे। इस हिंसा में 4 लोगों की मौत हो गई थी। इस बार प्रशासन नहीं चाहता कि हालात बिगड़ें।

संभल सीओ ने कहा- घर में पढ़ें नमाज 6 मार्च को को संभल में पीस कमेटी की बैठक में सीओ अनुज चौधरी ने कहा था- शुक्रवार तो साल में 52 बार आता है, होली एक बार आती है। अगर रंग से परहेज है तो नमाज घर में ही पढ़ लेना। हालांकि, बाद में अनुज चौधरी ने कहा- मेरा स्पष्ट संदेश है, जिसमें कैपेसिटी हो रंग खेलने की, जिसका बड़ा मन हो वह बाहर निकले। नहीं तो अनावश्यक कोई भी आदमी बाहर न निकले। अपने बच्चों के साथ घर में बच्चों के साथ रहे। अपने घर में नमाज पढ़े। घर में भी तो पढ़ते हैं। कोरोना टाइम में भी तो घर में पढ़ी। साल में 52 जुमे आते हैं। इत्तफाक से इस बार जुमा होली के दिन आया है। यह बहुत छोटी-सी बात है। मैं यह चाहता हूं कि सब मिलकर होली खेलें। रंग से कोई छोटा बड़ा नहीं होता।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
 19 March 2026
विदिशा: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में सोशल मीडिया पर कमेंट पोस्ट करने को लेकर एक शासकीय शिक्षक को निलंबित किया गया है। उसने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के…
 19 March 2026
अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में नवसंवत्सर उत्सव के अवसर पर भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष मौके पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अयोध्या पहुंच चुकी हैं और आज राम…
 19 March 2026
कटक, कटक के श्रीराम चंद्र भंज(SCB) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आग लगने की घटना के दो दिन बाद ओडिशा सरकार ने 4 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इनमें अग्निशमन सेवा…
 19 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। राजस्थान में जयपुर सहित…
 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
Advt.