24 घंटे पहले लगा जैकपॉट, 23 गेंद खेला और 0 पर आउट, मौका बर्बाद करना कोई देवदत्त पडिक्कल से सीखे

Updated on 22-11-2024 01:52 PM
पर्थ: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफबॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी कर रही भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। यशस्वी जायसवाल के बाद देवदत्त पडिक्कल भी अपना खाता नहीं खोल पाए। भारत ने सिर्फ 14 रन पर अपना दूसरा विकेट गंवा दिया। पर्थ टेस्ट से सिर्फ 24 घंटे पहले इंजर्ड शुभमन गिल की जगह स्क्वॉड में शामिल किए गए बाएं हाथ के बल्लेबाज ने कुल 22 गेंदें खेली और 23वीं बॉल पर 0 के स्कोर में चलते बने।

पडिक्कल को किसने और कैसे आउट किया?

दाएं हाथ के अनुभवी तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने एक बेहतरीन बॉल पर पडिक्कल को विकेटकीपर एलेक्स कैरी के हाथों लपकवाया। टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों को समेटने में माहिर हेजलवुड ने तीन-चौथाई लंबाई पर सीम से थोड़ी दूर गेंद फेंकी। पडिक्कल कवर्स की ओर डिफेंस करना चाहते थे, लेकिन खराब फुटवर्क और बल्ले का एंगल उन्हें महंगा पड़ गया। एक शानदार गेंद पर उनकी सुस्त पारी का अंत हुआ। इससे पहले यशस्वी जायसवाल आठ गेंद में बिना कोई रन बनाए मिचेल स्टार्क का शिकार हुए थे।
ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा गेंद खेलकर 0 पर आउट होने वाले बल्लेबाज (टेस्ट)
  • 23 बॉल - देवदत्त पडिक्कल vs AUS, पर्थ, 2024
  • 22 बॉल - दत्तू फाड़कर vs AUS, मेलबर्न, 1948
  • 21 बॉल - करसन घावरी vs AUS, मेलबर्न, 1981

24 घंटे पहले लगे जैकपॉट का नहीं उठा पाए फायदा

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर करियर बनते और बिगड़ते हैं। कोहली 2014 में आस्ट्रेलिया में ही ‘किंग कोहली’ बने जब उन्होंने चार शतक लगाए, लेकिन देवदत्त पडिक्कल इस मौके को नहीं भुना पाए। आपको जानकर हैरानी होगी कि पडिक्कल पहले भारतीय स्क्वॉड का हिस्सा नहीं थे। वह इंडिया ए टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर आए थे। ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ उन्होंने दमदार पारी खेलकर अपनी काबिलियत साबित की थी, जिसके बाद शुभमन गिल के इंजर्ड होने के बाद उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका दिया गया।
भारत की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह (कप्तान), मोहम्मद सिराज

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: 
उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रेविस हेड, मिशेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर, पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2026
रायपुर।सपनों को उड़ान देने के लिए पंख नहीं, साहस और संकल्प की जरूरत होती है। इसी बात को सत्य साबित किया है छत्तीगसढ के धमतरी की एक साधारण लेकिन जुझारू…
 15 March 2026
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
 15 March 2026
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
 15 March 2026
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
 15 March 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
 15 March 2026
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
 15 March 2026
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
 15 March 2026
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
 15 March 2026
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…
Advt.