ज्योति को आज कोर्ट में पेश करेगी हिसार पुलिस:पिता बोले- अधिकारियों ने कहा मिलने मत आना

Updated on 26-05-2025 01:56 PM

पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में पकड़ी गई हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा का आज (26 मई) रिमांड खत्म हो रहा है। हिसार पुलिस उसे तीसरी बार कोर्ट में पेश करेगी। इससे पहले, हिसार पुलिस की इकोनॉमिक सेल ने ज्योति से 2 दिन पूछताछ की। हालांकि पुलिस के हाथ ज्यादा कुछ नहीं लगा।

सूत्रों के मुताबिक हिसार पुलिस ज्योति को पिता से मिलवाने के लिए घर आई थी। हालांकि अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की। पिता हरीश मल्होत्रा ने भी इसको लेकर चुप्पी साध ली है।

हालांकि, हरीश मल्होत्रा ने इतना जरूर कहा कि पुलिस घर आई थी। उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने उनसे कहा कि वे ज्योति की पेशी के दौरान कोर्ट में न आएं। उन्होंने अपनी बेटी से मिलने की इच्छा जताई, मगर पुलिस ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए मिलने से मना कर दिया।

ज्योति के खातों से नहीं मिली बड़ी ट्रांजैक्शन पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इकोनॉमिक सेल की पूछताछ में ज्योति ने किसी भी विदेशी फंडिंग से इनकार किया है। ज्योति ने बताया कि उसके विदेश दौरों का खर्च ट्रैवल और होटल इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनियां उठाती थीं। ज्योति ने पुलिस को हर दौरे का हिसाब दिया है।

जांच में ज्योति के बैंक खातों में कोई बड़ा लेनदेन भी नहीं मिला है। पुलिस इस एंगल पर भी काम कर रही है कि कहीं हवाला के जरिए तो ज्योति तक पैसा नहीं पहुंचा। इसके अलावा, पुलिस पाकिस्तान में कारोबार करने वाली कुछ संदिग्ध ऐप्स की भी जांच कर रही है।

ज्योति के मोबाइल-लैपटॉप से संदिग्ध चीजें मिलीं पुलिस सूत्रों के मुताबिक, ज्योति के मोबाइल और लैपटॉप का डेटा रिकवर हो गया है। इस डेटा से पुलिस को कुछ संदिग्ध चीजें मिली हैं, जिन्हें जांच में शामिल किया जा रहा है। अभी और डेटा मिलना बाकी है। पुलिस इसी डेटा के आधार पर कोर्ट से रिमांड बढ़ाने की मांग कर सकती है। जांच एजेंसियों को शक है कि ज्योति ने अपने मोबाइल से जो डेटा डिलीट किया, उसमें दो तरह की चीजें हो सकती हैं। पहली, ISI के एजेंट्स से चैटिंग। इससे पहले ज्योति के ISI एजेंट अली हसन से चैटिंग का कुछ हिस्सा सामने आ चुका है।

वहीं, दूसरा शक यह है कि उसने ट्रैवलिंग के दौरान कई ऐसे वीडियो शूट किए, जो सिर्फ ISI एजेंट्स को देने के लिए थे। उन्हें भेजने के बाद ज्योति ने उन्हें डिलीट कर दिया। हालांकि, फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही इस बारे में पुख्ता तौर पर कुछ कहा जा सकता है।

हिसार के SP शशांक कुमार सावन कह चुके हैं कि ज्योति के आतंकवादियों से सीधे संपर्क नहीं मिले हैं। इतना जरूर है कि वह पाक ऑपरेटिव्स के टच में थी, जिसकी जांच की जा रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.