हिमाचल के पर्यटन स्थल टूरिस्ट से गुलजार:अप्रैल में ही 60% ऑक्यूपेंसी, नहीं मिल रहे रूम, गर्मी से बचने के लिए पहुंच रहे सैलानी

Updated on 12-04-2025 12:55 PM

देश के मैदानी इलाकों में पड़ रही भीषम गर्मी से बचने के लिए बड़ी संख्या में टूरिस्ट पहाड़ों पर पहुंच रहे हैं। इससे पर्यटन स्थलों पर रौनक लौट आई है। मंगलवार तक छुट्टी की वजह से काफी टूरिस्ट अगले 4-5 दिन के लिए होटलों में एडवांस बुकिंग कर रहे हैं और ठंडे इलाकों की सैर पर आ रहे हैं।

शिमला, मनाली, डलहौजी, धर्मशाला के होटलों में इससे शुक्रवार को ही 60 प्रतिशत से ज्यादा ऑक्युपेंसी हो चुकी है। पर्यटन कारोबारियों के अनुसार, अप्रैल के दूसरे सप्ताह में इससे पहले कभी भी 50 फीसदी से ज्यादा ऑक्यूपेंसी नहीं हुई।

लोंग वीकेंड की वजह से अगले दो-तीन दिन के दौरान शत-प्रतिशत ऑक्यूपेंसी की उम्मीद है। प्रदेश के होटलों में ज्यादा टूरिस्ट पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश से पहुंच रहे है।

बर्फ देखने वाले टूरिस्ट जा रहे लाहौल स्पीति

जिन टूरिस्ट ने बर्फ देखनी है, वह कुल्लू-मनाली और लाहौल स्पीति आ रहे हैं। यहां से पर्यटक अटल टनल रोहतांग, सिस्सू और लाहौल स्पीति के अगल अलग क्षेत्रों में जाकर बर्फ देख रहे हैं।

गर्मी से राहत पाने के लिए टूरिस्ट शिमला, नारकंडा, कुफरी, मनाली, डलहौजी, कसौली इत्यादि पर्यटन स्थलों पर पहुंच रहे हैं। इन पर्यटन स्थलों पर मौसम सुहावना बना हुआ है।

शिमला में शुक्रवार तक 60 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी: इंद्रजीत

शिमला के होटेलियर इंद्रजीत ने बताया कि 60 फीसदी ऑक्यूपेंसी शुक्रवार दोपहर तक हो चुकी है। आने वाले एक-दो दिन में इसके 90 प्रतिशत से ज्यादा होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि इस बार समर टूरिस्ट सीजन अच्छा रहने की उम्मीद है, क्योंकि मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है।

वहीं पहाड़ों पर सुहावना मौसम बना हुआ है। टूरिस्ट का पहाड़ों पर आना हिमाचल की टूरिस्ट इंडस्ट्री के लिए पॉजिटिव संकेत है। उन्होंने बताया कि बर्फबारी नहीं होने की वजह से विंटर सीजन अच्छा नहीं गया था। मगर समर सीजन अच्छा जाएगा।

मनाली में होटल के लिए मारामारी शुरू: अनूप

मनाली के होटेलियर अनूप ठाकुर ने बताया कि कुछ होटलों में कमरों के लिए अभी से मारामारी शुरू हो गई है और सभी कमरे बुक हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि पूरे मनाली की बात की जाए तो 60 से 70 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी हो चुकी है। आने वाले दिनों में समर सीजन के दौरान इसके शत-प्रतिशत रहने के आसार है।

निगम के होटलों में होंगे फूड फेस्टिवल: MD

पर्यटन निगम के एमडी राजीव कुमार ने बताया कि समर टूरिस्ट सीजन शुरू हो गया है। प्लेन के स्कूलों में छुट्टियां पड़ने के बाद पहाड़ों पर टूरिस्ट आना शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि हिमाचल पर्यटन विकास निगम के होटलों में पर्यटकों के लिए फूड फेस्टिवल आयोजित किए जाते हैं। इस साल भी निगम के होटलों में इस तरह के फूड फेस्टिवल आयोजित किए जाएंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
 19 March 2026
विदिशा: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में सोशल मीडिया पर कमेंट पोस्ट करने को लेकर एक शासकीय शिक्षक को निलंबित किया गया है। उसने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के…
 19 March 2026
अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में नवसंवत्सर उत्सव के अवसर पर भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष मौके पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अयोध्या पहुंच चुकी हैं और आज राम…
 19 March 2026
कटक, कटक के श्रीराम चंद्र भंज(SCB) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आग लगने की घटना के दो दिन बाद ओडिशा सरकार ने 4 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इनमें अग्निशमन सेवा…
 19 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। राजस्थान में जयपुर सहित…
 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
Advt.