शिवराज सिंह चौहान की बुधनी विधानसभा में सबसे ज्यादा और अटेर में हुआ सबसे कम मतदान

Updated on 08-05-2024 12:26 PM
भोपाल। लोकसभा चुनाव के पहले दो चरणों में 2019 की तुलना में मतदान में सात से नौ प्रतिशत तक गिरावट के बाद प्रदेश सरकार के मंत्रियों तथा भाजपा, कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की साख दांव पर लगी थी। ऐसे में दोनों दलों ने मतदान बढ़ाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी। भाजपा ने अधिक जोर लगाया।

तीसरे चरण की नौ लोकसभा क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाली विधानसभा सीटों में सर्वाधिक 79.44 प्रतिशत मतदान पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के लोकसभा क्षेत्र विदिशा की बुधनी विधानसभा में हुआ। वह यहां से विधायक भी हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव के मुकाबले इस बार यहां लगभग पांच प्रतिशत अधिक मतदान हुआ। हालांकि, विधानसभा चुनाव में बुधनी में 84 प्रतिशत निर्वाचकों ने मत दिया था।

मंत्रियों की बात करें, तो राज्य मंत्री गौतम टेटवाल के विधानसभा क्षेत्र सारंगपुर में सबसे अधिक 78.75 प्रतिशत मतदान हुआ, जो पूरे राजगढ़ लोकसभा सीट में सर्वाधिक है। सबसे कम एंदल सिंह कंसाना के क्षेत्र में 53.10 प्रतिशत रहा, जो मुरैना लोकसभा सीट में दिमनी के बाद दूसरा सबसे कम है। यहां विधानसभा चुनाव 2023 में 72.22 प्रतिशत मतदान हुआ था। अर्थात इस बार 19 प्रतिशत मतदान कम हुआ।
विधानसभा चुनाव में हुए मतदान की तुलना में मंत्रियों के क्षेत्र में यह सबसे बड़ी गिरावट है। इन नौ सीटों में सबसे कम मतदान भिंड में 55.44 प्रतिशत रहा। इसी लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली दतिया विधानसभा में 66.78 प्रतिशत निर्वाचकों ने मताधिकार का उपयोग किया। यह पूर्व मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा का विधानसभा क्षेत्र है। हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए विधायक रामनिवास रावत के क्षेत्र विजयपुर में 68. 85 और पूर्व नेता प्रतिपक्ष डा. गोविंद सिंह के क्षेत्र लहार में मतदान का प्रतिशत 52.58 रहा।

मंत्रियों के क्षेत्र में मतदान प्रतिशत

मंत्री-- विधानसभा सीट-- लोकसभा 2019--विधानसभा 2023-- लोकसभा 2024

एंदल सिंह कंसाना-- सुमावली (मुरैना लोस सीट)--55.36 -- 72.22-- 53.10

नारायण सिंह कुशवाह-- ग्वालियर दक्षिण (ग्वालियर लोस सीट) -- 58.96 -- 63.83-- 61.03

राकेश शुक्ला -- मेहगांव (भिंड लोस सीट) -- 50.72-- 64.97-- 53.93

प्रद्युम्न सिंह तोमर - ग्वालियर (ग्वालियर लोस सीट) -- 58.33 -- 65.29-58.45 (ग्वालियर पूर्व के बाद दूसरा न्यूनतम)

गौतम टेटवाल-- सारंगपुर (राजगढ़ लोस सीट)-- 78.96 --84.34--78.75

नारायण सिंह पवार -- ब्यावरा (राजगढ़ लोस सीट) --73.72-- 84.33-- 75

विश्वास सारंग-- नरेला (भोपाल लोस सीट)-- 64.95-- 65.48-- 59.02

कृष्णा गौर-- गोविंदपुरा (भोपाल सीट) -- 59.95-- 63.03-- 60.05

करण सिंह वर्मा -- इछावर (विदिशा लोस सीट)-- 78.73.-- 86.74-- 78.22


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.