भोपाल के कोलार में तेज रफ्तार कार की टक्कर:यू-टर्न ले रही थी कार, बुजुर्ग सहित दो घायल, आरोपी चालक फरार; एफआईआर दर्ज

Updated on 30-11-2025 01:42 PM
भोपाल, भोपाल के कोलार क्षेत्र के महाबली नगर में शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार कार ने सामने से आकर दूसरी कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग सहित दो लोग घायल हो गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज रविवार को सामने आया, जिसके बाद पुलिस ने टक्कर मारने वाली कार के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

प्रधान आरक्षक अनुरोध राजपूत के अनुसार तेज रफ्तार कार एमपी04-YD-5902 ने महाबली नगर गेट के पास यू-टर्न ले रही कार को सामने से टक्कर मारी है। शिकायतकर्ता अनंत प्रधान ने कार नंबर के आधार पर एफआईआर दर्ज कराई है।

घायल हुए लोग

हादसे में अनंत प्रधान के ससुर के सिर में गंभीर चोट आई है। उनका निजी अस्पताल में इलाज जारी है। अनंत और कार में सवार एक अन्य व्यक्ति को मामूली चोटें आईं।

आरोपी गाड़ी छोड़कर फरार

टक्कर मारने के बाद आरोपी चालक कार मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर थाने में खड़ा कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।

पुलिस जांच जारी

कोलार थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी चालक की पहचान की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.