हाईकोर्ट बार एसोसिएशन का चुनाव 27 नवंबर को, 28 को आएगा निर्णय

Updated on 17-10-2025 12:13 PM

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ (हाईकोर्ट बार एसोसिएशन) ने वर्ष 2025-27 के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है। 27 नवंबर को चुनाव होगा और 28 नवंबर को मतगणना की जाएगी। चुनाव समिति के अनुसार 17 अक्टूबर को मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद 27 और 28 अक्टूबर को दावा-आपत्तियां दर्ज की जा सकेंगी, जिनका निराकरण होने के बाद 30 अक्टूबर को अंतिम मतदाता सूची जारी होगी। 31 अक्टूबर से 4 नवंबर तक नामांकन पत्र वितरित और जमा किए जाएंगे, जबकि 7 नवंबर नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि होगी।

नामांकन पत्रों की जांच 11 नवंबर को होगी और 12 नवंबर शाम 5 बजे तक उम्मीदवारों की प्रारंभिक सूची प्रकाशित की जाएगी। उम्मीदवार अपने नाम 13 से 14 नवंबर तक वापस ले सकेंगे, जिसके बाद 18 नवंबर को अंतिम सूची जारी होगी। 27 नवंबर को मतदान और 28 नवंबर को मतगणना होगी, जबकि 1 दिसंबर को विजेताओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के सचिव वरुणेंद्र मिश्रा ने अधिवक्ता सदस्यों को सूचित किया है कि केवल वे सदस्य, जिन्होंने अगस्त 2025 तक का मासिक शुल्क जमा कर दिया है, उनके नाम ही मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे। जो सदस्य अब तक शुल्क नहीं जमा कर पाए हैं, वे 16 अक्टूबर तक सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक शुल्क जमा कर सकते हैं, ताकि उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज हो सके।

चुनाव प्रक्रिया के संचालन हेतु एडवोकेट अनूप मजूमदार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि बी. एन. नंदे और शिशिर दीक्षित को सहायक निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा, तीन सदस्यीय अपीलीय समिति भी गठित की गई है, जो चुनाव संबंधी विवादों पर निर्णय लेगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.