मोसाद की नकली कहानी में फंस गया था हिजबुल्लाह, इजरायली एजेंटों ने कैसे लेबनान में पहुंचाए हजारों पेजर बम, खुलासा

Updated on 17-10-2024 01:47 PM
बेरूत: बीते 17 सितम्बर को लेबनान की राजधानी बेरूत के दक्षिणी उपनगर और हिजबुल्लाह के गढ़ वाले दूसरे इलाकों में हजारों पेजर ब्लास्ट ने ईरान समर्थित चरमपंथी समूह को हिलाकर कर रख दिया था। इजरायली खुफिया एजेंसी ने एक बड़ी योजना के तहत हिजबुल्लाह के लड़ाकों के पेजर को बम में बदल दिया था। इसके लिए इजरायली जासूसी ने एक लंबी योजना तैयार की थी, जिसमें बैटरी के डिजाइन के साथ कवर स्टोरी भी तैयार की गई थी। हालांकि, इसमें एक कमजोरी भी थी। लेकिन इजरायली योजना इतनी शानदार थी कि हिजबुल्लाह को इसकी भनक भी नहीं लगी।

रॉयटर्स ने पेजर के अध्ययन और खुफिया सूत्रों से बातचीत के बाद इस योजना के बारे में अपनी रिपोर्ट में बताया है। एक बैटरी विशेषज्ञ ने बताया कि विस्फोटक के लिए PETN का इस्तेमाल किया गया था। एक लेबनानी स्रोत ने कहा कि हिजबुल्लाह ने एक समय पाया था कि बैटरी अपेक्षा से अधिक तेजी से गर्म हो रही थी। हालांकि, इस मुद्दे से कोई बड़ी सुरक्षा चिंता नहीं हुई। समूह हमले से कुछ घंटे पहले तक अपने सदस्यों को पेजर सौंप रहा था।

हजारों पेजर बन गए बम


रिपोर्ट में कहा गया था कि हजारों पेजर लगभग एक साथ फटे। ज्यादातर मामलों में डिवाइस में मैसेज आने के बीप वाले संकेत के बाद ये ब्लास्ट हुए। यह भी खास योजना का हिस्सा था, ताकि विस्फोट के समय पेजर हाथ और चेहरे के पास रहे। हमले में करीब 3000 लोग घायल हुए थे। अस्पताल ले जाए गए पीड़ितों में कई की आंखों में चोट थी, उंगलियां गायब थीं या उनके पेट में छेद थे। यह विस्फोट के समय उनके डिवाइस के पास होने का संकेत देता है।

इजरायली जासूसी ने बनाई थी योजना


इसके अगले ही दिन वॉकी-टॉकी में विस्फोट हुए। दोनों हमलों में कम से कम 39 लोगों की मौत हुई और 3400 से ज्यादा लोग घायल हो गए। दो पश्चिमी सुरक्षा सूत्रों ने कहा कि इजरायली खुफिया एजेंसी ने इन पेजर और वॉकी-टॉकी हमलों की योजना बनाई थी। इसके लिए इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद ने हिजबुल्लाह के सप्लाई सिस्टम में घुसपैठ कर ली। हिजबुल्लाह को जिस डीलर ने पेजर सप्लाई किए वो दरअसल मोसाद के ही एजेंट थे। यही नहीं, इन पेजर को मोसाद की निगरानी में ही तैयार किया गया।

हालांकि, इसमें एक कमी भी थी। पेजर की बैटरी इलेक्ट्रॉनिक्स में इस्तेमाल लिथियम ऑयन बैटरी पैक जैसी ही थी। लेकिन समस्या थी कि पेजर की तरह यह बाजार में मौजूद नहीं थी। इसलिए इजरायली एजेंटों ने एक बैकस्टोरी बनाई। पेजर के लिए इजरायली एजेंटों ने मशहूर ताइवानी ब्रांड गोल्ड अपोलो का बताकर हिजबुल्लाह को धोखा दिया।

बनाई भरोसा देने वाली कहानी

सितम्बर 2023 में एक वेबसाइट apollosystemshk.com पर पेजर एआर-924 और इसकी बैटरी वाले वेबपेज और तस्वीर जोड़े। वेबसाइट पर कहा गया कि उसके पास गोल्ड अपोलो उत्पादों के साथ पेजर और इसके भारी पावर स्रोत को बेचने का लाइसेंस है। वेबसाइट ने एक कंपनी के लिए हांगकांग में पता भी दिया। रॉयटर्स ने कहा है कि इस नाम की कोई कंपनी पते पर या हांगकांग कॉर्पोरेट रिकॉर्ड में मौजूद नहीं है।

2023 के आखिर में दो ऑनलाइन बैटरी स्टोर ने पेजर की बैटरी को अपनी कैटलॉग लिस्ट में डाला। इसके साथ ही बैटरी के लिए दो ऑनलाइन फोरम में दो प्रतिभागियों ने इस पर चर्चा की। ये सारी कवायद हिजबुल्लाह को धोखा देने के लिए की जा रही थी। लेबनान में पेजर बम हमले के बाद से वेबसाइटों को हटा दिया गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
 14 March 2026
तेहरान/नई दिल्‍ली: भारत में तेल और गैस की भारी किल्‍लत के बीच ईरान ने बड़ी राहत दी है। ईरान ने कहा है कि वह स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय…
 14 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
 14 March 2026
ढाका: बांग्‍लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
Advt.