ह‍िज्‍बुल्‍लाह ने अपनी ताकत दिखा दी... इजरायल पर रॉकेटों की बारिश के बाद नईम कासिम की नेतन्याहू को सीधी धमकी

Updated on 09-10-2024 01:37 PM
बेरूत: हिजबुल्लाह नेता शेख नईम कासिम ने एक बार फिर इजरायल को चेताया है। नसरल्लाह के बाद हिजबुल्लाह का सबसे अहम चेहरा बने शेख कासिम ने अंडरग्राउंड बंकर से अपने संबोधन में इजरायल का मजबूती से सामना करने और उसे युद्ध में फिर से हराने की बात कही है। 71 वर्षीय नईम कासिम का ये टीवी संबोधन मंगलवार को ऐसे समय आया, जब हिजबुल्लाह ने इजरायल पर बड़ा रॉकेट हमला किया है।

द सन की रिपोर्ट के मुताबिक, हिजबुल्लाह की ओर से सोमवार देर रात उत्तरी इजरायल के शहर हाइफा में बड़े हमले को अंजाम देते हुए 105 रॉकेट दागे गए। इजरायल के तीसरे सबसे बड़े शहर पर इस हमला से दो लाख लोगों को सुरक्षित जगह पर शरण लेनी पड़ी। हाइफा के किरयात याम पर यह रॉकेट अटैक 20 वर्षों का सबसे गंभीर हमला है। हिजबुल्लाह ने हाइफा और क्रेयोट क्षेत्रों पर किए गए हमले की जिम्मेदारी भी ली है।

कासिम ने अपने सहयोगियों को भी दिलाया भरोसा


कासिम ने अपने संबोधन में कहा कि इजरायल ये ना समझे कि हिजबुल्लाह खत्म हो गया है, हमारी ताकत बरकरार है। एक बंकर से कासिम ने अपना बयान जारी किया है। इजरायल ने हसन नसरल्लाह को बंकर बस्टर बमों से निशाना बनाकर ही लेबनान में मार डाला था। नसरल्लाह के बाद कासिम ही हिजबुल्लाह का बड़ा चेहरा है। इजरायली हमलों में बड़ी संख्या में संगठन के लोगों की मौत के बाद हिजबुल्लाह और कासिम को फिर से संगठित होने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।

टेलीविजन पर संबोधन में कासिम ने अपने सहयोगियों और समर्थकों को भरोसा दिलाया कि हिजबुल्लाह का नेतृत्व अभी एकजुट है और लेबनान की रक्षा करने के लिए तैयार है। कासिम ने कहा, हिजबुल्लाह ने दर्दनाक प्रहारों पर काबू पा लिया है और खुद को फिर से खड़ा कर लिया है। हम दुश्मन पर सैकड़ों रॉकेट और दर्जनों ड्रोन दाग रहे हैं। हमारी क्षमताएं ठीक हैं और हमारे लड़ाके अग्रिम मोर्चे पर तैनात हैं।

कासिम ने ये भी कहा कि इजरायल उनको कमजोर ना समझे और समर्थक मायूस ना हों। हिजबुल्लाह नेता ने इजरायल को चेताते हुए कहा कि वे लड़ाई में मजबूती से उसका सामना करेंगे। नसरल्लाह की मौत के बाद उसके उत्तराधिकारी के बारे में कासिम ने कहा कि नए कमांडर इन चीफ का नाम जल्द ही घोषित किया जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
 14 March 2026
तेहरान/नई दिल्‍ली: भारत में तेल और गैस की भारी किल्‍लत के बीच ईरान ने बड़ी राहत दी है। ईरान ने कहा है कि वह स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय…
 14 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
 14 March 2026
ढाका: बांग्‍लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
Advt.