अरे सब गंवार हैं, बाबर आजम की महानता समझ ही नहीं सकते... पाकिस्तान के सिलेक्टरों पर फट पड़े जावेद मियांदाद

Updated on 18-08-2025 01:06 PM
नई दिल्ली: एशिया कप 2025 के लिए पाकिस्तान की टीम घोषित हो गई है। टीम को उससे पहले यूएई में ट्राई सीरीज भी खेलनी है। इसमें वही खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जिन्हें एशिया कप के लिए चुना गया है। टीम में पूर्व कप्तान बाबर आजम के साथ ही प्रमुख विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को जगह नहीं मिली है। दोनों टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप-2 पर हैं। हालांकि स्ट्राइक रेट की वजह से दोनों की आलोचना होती है।

जावेद मियांदाद ने की आलोचना

बाबर आजम को एशिया कप टीम में जगह नहीं देने की वजह से जावेद मियांदाद ने चयनकर्ताओं की आलोचना की है। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मियांदाद ने कहा, उनको खुद को नहीं पता। उन्होंने क्रिकेट खेली है? जो जिस लेवल पे क्रिकेट खेली है, वो सिलेक्शन कर रहे हैं बाबर आजम की। उसको क्या नजर आएगा? बाबर आजम इज अ ग्रेट प्लेयर। अप्स एंड डाउन्स होते हैं। क्रिकेट एक रेडियो की तरह है- आपको स्टेशन पकड़ना होता है। जब आप विकेट पर जाते हैं और गेंदबाज आता है तो आप सोचते हैं कि हां, मैं यह कर सकता हूं।
एशिया कप के लिए पाकिस्तान की टीम सलमान अली आगा की कप्तानी में चुनी गई है। सलामी बल्लेबाज के रूप में फखर जमां के साथ सईम अयूब और साहिबजादा फरहान को चुना गया है। विकेटकीपर के रूप में मोहम्मद हारिस को मौका दिया गया है। एशिया कप में पाकिस्तान की टीम भारत के साथ ग्रुप ए में है। इसमें ओमान और यूएई की भी टीम है। 12 सितंबर को ओमान के खिलाफ पाकिस्तान के अभियान की शुरुआत होगी। 14 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.