राशनकार्ड नवीनीकरण की समय सीमा 31 अक्टूबर तक

Updated on 14-09-2024 11:54 AM

कोरबा । खाद्य विभाग ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत प्रचलित अंत्योदय, प्राथमिकता, निराश्रित, निःशक्तजन एवं सामान्य (एपीएल) श्रेणी परिवार के राशनकार्डो के नवीनीकरण के लिए समय-सीमा में 31 अक्टूबर तक वृद्धि कर दी है। राशन कार्ड नवीनीकरण हेतु राशन कार्ड में दर्ज सदस्यों में से किसी भी एक सदस्य का ई-केवाईसी होना अनिवार्य है।


राशन कार्ड नवीनीकरण हेतु जन सुविधा को ध्यान में रखते हुए खाद्य विभाग द्वारा एंड्राइड मोबाइल एप्प के माध्यम से घर बैठे आनलाइन आवेदन करने की सुविधा प्रदान की गई है। खाद्य विभाग के विभागीय वेबसाइट से राशनकार्ड नवीनीकरण के लिए एंड्राइड मोबाइल एप्प (हितग्राही द्वारा) व गूगल प्ले स्टोर से सीजी खाद्य ऐप को डाउनलोड कर राशन कार्ड का नवीनीकरण किया जा सकता है।


जिन राशन कार्डधारियों को मोबाइल एप्प के माध्यम से आवेदन करने में असुविधा हो रही है उनके द्वारा शासकीय उचित मूल्य की दुकान के मोबाइल एप्प के माध्यम से राशन कार्ड नवीनीकरण कराया जा सकता है। जिले में 12 सितंबर की स्थिति में कुल 3,35,936 में से 3,14,788 राशन कार्ड का नवीनीकरण पूर्ण हो गया है। 21,148 राशनकार्डों का नवीनीकरण किया जाना शेष है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 March 2026
बॉलीवुड के फैंस के लिए एक और चौंकाने वाली खबर आई है। अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से संन्‍यास लेने के फैसले पर जहां अभी तक फैंस को यकीन नहीं…
 16 March 2026
'बिग बॉस 19' की तान्या मित्तल इस बार अपनी साड़ी की वजह से लोगों के निशाने पर हैं। अक्सर साड़ी वाले अटायर में तारीफें बटोरने वालीं तान्या इस बार एक…
 16 March 2026
98वें एकेडमी अवॉर्ड्स समारोह में लॉस एंजेलिस के प्रतिष्ठित डॉल्बी थिएटर में दुनिया भर के कलाकारों की मेहनत और प्रतिभा को सम्मानित किया गया। इस समारोह में 16 नॉमिनेशंस के…
 16 March 2026
मशहूर निर्देशक डेविड धवन ने लंबे समय के बाद फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' से निर्देशन में वापसी की है। रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा फिल्म में वरुण धवन के साथ…
 16 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान टीम ने मैच रेफरी नीयामुर राशिद से तीसरे वनडे के आखिरी ओवर में बांग्लादेश के विवादित रिव्यू लेने पर शिकायत की है। यह मामला तब हुआ जब ऑन…
 16 March 2026
नई दिल्ली: सिर्फ 14 साल की उम्र में अंडर-19 विश्व कप जीतने वाले वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया था। इस साल…
 16 March 2026
नई दिल्ली: 2026 के एडिशन का फाइनलिस्सिमा स्पेन और अर्जेंटीना के बीच होने वाला था। हालांकि मिडल ईस्ट में चल रहे युद्ध के चलते इसे कैंसिल कर दिया गया है। स्पेन…
 16 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने रविवार को नई दिल्ली में नमन अवॉर्ड्स समारोह का आयोजन किया था। भारतीय क्रिकेटरों को सम्मानित करने के लिए आयोजित होने वाला यह वार्षिक…
 16 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में शुमार और 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के नायक सरफराज अहमद ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। उनके इस फैसले ने न…
Advt.